फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nath corridor road caved in during first rain

Bareilly News: पहली बारिश में ही धंस गई नाथ कॉरिडोर की सड़क

Sun, 12 May 2024 05:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Nath corridor road caved in during first rain
बरेली। नाथ कॉरिडोर के तहत बनाई गई सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल सकी। इसका एक हिस्सा धंस गया है। इससे जहां सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। क्षेत्रवासियों ने इसको लेकर आपत्ति जताते हुए शिकायतें भी की हैं।
विज्ञापन

शहर के सातों नाथ मंदिरों तक श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए नाथ कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। प्रथम चरण में 43.09 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी 15.64 किमी सड़कों का निर्माण करा रहा है। डेलापीर से डीडीपुरम और धर्मकांटा से त्रिवटीनाथ मंदिर तक सड़क का निर्माण पिछले माह ही पूरा हो गया था। शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद धर्मकांटे के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि निर्माण के दौरान ही सड़क कई जगह से धंसने लगी थी। इसके बाद सीवर लाइन डालने का काम हुआ और दोबारा सड़क का निर्माण हुआ। अब फिर से सड़क धंस गई है। आईजीआरएस से लेकर नगर निगम के अधिकारियों से क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत भी की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


निर्माण के समय ही सड़क धंसने लगी थी। इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। मैंने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। - देवू चटर्जी

सड़क धंसने से काफी परेशानी हो रही है। निर्माण के बाद से ही सड़क खराब होने लगी थी, अब तो एक हिस्सा धंस गया है। अधिकारी भी कार्रवाई नहीं करते। - अजय कुशवाह
विज्ञापन
विज्ञापन

नाथ कॉरिडोर की सड़क धंसने की सूचना नहीं है। मैं इसको स्वयं दिखवाता हूं। गुणवत्ता पर सवाल है तो उसकी जांच भी कराई जाएगी। - अभिनेश गंगवार, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed