फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Narmu's allegation, government's policies are anti-labor

Bareilly News: नरमू का आरोप, सरकार की नीतियां श्रमिक विरोधी

Fri, 14 Jun 2024 06:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Narmu's allegation, government's policies are anti-labor
बरेली। इज्जतनगर में बृहस्पतिवार को नरमू वर्कशॉप मंडल कार्यकारिणी की बैठक में कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर श्रमिक विरोधी मानसिकता से काम करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में शामिल होने पहुंचे महामंत्री केएल गुप्ता, संयुक्त महामंत्री ओंकार सिंह का कर्मचारी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीएन सिंह ने की। महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि सरकार एक के बाद एक श्रमिक विरोधी नीतियां लागू कर रही है। कर्मचारियों की आवाज सुनने को अधिकारी तैयार नहीं हैं। पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में सरकार ने दो माह का समय मांगा था, समयसीमा बीतने के बाद भी अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि इज्जतनगर वर्कशॉप के मुख्य कारखाना प्रबंधक और सहायक कार्मिक अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। पारिवारिक पेंशन के 40 मामलों का निस्तारण नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों को जूतों के लिए मिलने वाले नकद भुगतान को भी रोक दिया गया है। यहां कार्यकारी अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह समेत धर्मपाल सिंह, अनुराग शुक्ला, अशोक अग्निहोत्री, आबिद उद्दीन आदि ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed