फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Namazis expressed their grief and anger by tying black bands

Bareilly News: काली पट्टी बांधकर नमाजियों ने किया गम व गुस्से का इजहार

Sat, 26 Apr 2025 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Namazis expressed their grief and anger by tying black bands
बरेली। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में शहर की लगभग सभी मस्जिदों में आवाज उठाई गई। काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने घटना की निंदा करते हुए आतंकवाद के खात्मे के लिए दुआ की। मस्जिद के बाहर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

शाही जामा मस्जिद में नमाज से पहले मुफ्ती खुर्शीद आलम ने पहलगाम घटना की निंदा करते हुए कहा कि बेवजह किसी बेगुनाह की जान लेना इंसानियत का कत्ल है। मस्जिद नौमहला शरीफ और कोतवाली की मोती मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हाफिज चांद खान ने दहशतगर्दी की इस साजिश को अंजाम देने वालों के खात्मे की दुआ की।
विज्ञापन

मस्जिद नौमहला शरीफ में नमाजियों ने आतंकवाद की निंदा की। नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर आतंकवाद के खिलाफ गम और गुस्से का इजहार किया। दरगाह के सज्जादानशीन ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी व ख्वाजा सलमान अहमद ने सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग की। इस मौके पर नदीम कुरैशी, शाहिद रजा नूरी, आसिम कुरैशी, मोहम्मद कासिम रजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला कंघी टोला की नूरी मस्जिद में नमाज-ए-जुमा से पहले खिताब करते हुए मौलाना शाहनवाज आलम ने कहा कि वतन-ए-अजीज (हिंदुस्तान) से हर मुसलमान बेपनाह मोहब्बत करता है। पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकी इंसानियत के नाम पर कलंक हैं। मौलाना ने कहा कि इस तरह के वहशियाना हमलों को किसी मजहब से जोड़ना सरासर गलत और नादानी है। इस मौके पर परवेज नूरी, जावेद खान, अजमल नूरी, अकमल, इरशाद मियां आदि मौजूद रहे। इसी तरह शहर की अन्य मस्जिदों में भी आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed