{"_id":"64273b5b36578cd394025846","slug":"nainital-and-delhi-travel-will-be-expensive-from-today-bareilly-news-c-4-bly1036-113583-2023-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टोल टैक्स की बढ़ी दरें लागू, महंगा हुआ दिल्ली और नैनीताल का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टोल टैक्स की बढ़ी दरें लागू, महंगा हुआ दिल्ली और नैनीताल का सफर
Sat, 01 Apr 2023 04:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:03 PM IST
सार
यूपी स्टेट हाईवे अथॉर्टी ने टोल की नई दरें लागू कर दी हैं। इससे अब नैनीताल और दिल्ली का सफर महंगा हो गया है।
विज्ञापन
फरीदपुर टोल प्लाजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल मार्ग, भोजीपुरा-दिल्ली मार्ग पर फतेहगंज पश्चिमी में टोल प्लाजा पर पहली अप्रैल से टैक्स बढ़ गया है। इससे अब नैनीताल और दिल्ली का सफर महंगा हो गया है। बरेली-नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर 53.56 किलोमीटर लंबा है। भोजीपुरा में टोल प्लाजा बना है। इसके लिए यूपी स्टेट हाईवे अथॉर्टी ने टोल की नई दरें लागू कर दी हैं।
इस मार्ग पर चौबीस घंटे में दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों के लिए नैनीताल और उत्तराखंड जाना और आना इनके लिए महंगा हो गया है। यूपी स्टेट हाईवे अथार्टी के सदस्य वित्त अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीपीपी मोड में 640 करोड़ रुपये खर्च करके 19 अक्तूबर 2015 को यह स्टेट हाईवे बनाया गया था। आठ वर्ष से निजी फर्म टोल लगाकर सड़क की कीमत वसूल रही है। कीमत वसूल होने पर टोल बंद करने पर शासन निर्णय लेगा।
कार, जीप, वैन और लाइट मोटर व्हीकल- 105 110
लाइट कमर्शिलय व्हीकल, गुड्स एंड मिनी बस -155 165
बस और ट्रक - 315 330
हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी - 505 535
ओवर साइज व्हीकल - 630 665
(यह दरें इस मार्ग से एक बार गुजरने के हैं)
विज्ञापन
इस मार्ग पर चौबीस घंटे में दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों के लिए नैनीताल और उत्तराखंड जाना और आना इनके लिए महंगा हो गया है। यूपी स्टेट हाईवे अथार्टी के सदस्य वित्त अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीपीपी मोड में 640 करोड़ रुपये खर्च करके 19 अक्तूबर 2015 को यह स्टेट हाईवे बनाया गया था। आठ वर्ष से निजी फर्म टोल लगाकर सड़क की कीमत वसूल रही है। कीमत वसूल होने पर टोल बंद करने पर शासन निर्णय लेगा।
विज्ञापन
भोजीपुरा टोल पर यह दरें हुईं लागू
वाहन पहले- अबकार, जीप, वैन और लाइट मोटर व्हीकल- 105 110
लाइट कमर्शिलय व्हीकल, गुड्स एंड मिनी बस -155 165
बस और ट्रक - 315 330
हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी - 505 535
ओवर साइज व्हीकल - 630 665
(यह दरें इस मार्ग से एक बार गुजरने के हैं)
फतेहगंज पश्चिमी टोल
वाहन पहले अबकार और हल्के वाहन 145 155
छोटे व्यावसायिक वाहन 225 240
ट्रक और बस 455 480
तीन से छह एक्सल तक के भारी वाहन 690 725
सात या इससे अधिक एक्सल के भारी वाहन 900 945
(फास्ट टैग से भुगतान करने पर एक बार में टोल से गुजरने पर है यह दर)
फरीदपुर में अप्रैल में ही देना पड़ेगा टोल टैक्स
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बरेली डिवीजन के अंतर्गत बरेली-लखनऊ मार्ग पर फरीदपुर में टोल प्लाजा बनाया गया है। अप्रैल की किसी भी तारीख से टोल टैक्स लग जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दरें तय कर दी हैं। टैक्स वसूलने के लिए सिस्टम को तैयार किया जा रहा है। इस मार्ग पर एक दिन नें 25 हजार वाहन गुजरते हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी पाठक ने बताया कि दो सप्ताह के भीतर टोल टैक्स लागू हो जाएगा। टोल टैक्स वसूली के लिए सिस्टम तैयार किया जा रहा है।