87 गांव नगर निगम में शामिल करने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने 20 नवंबर 2014 को नगर आयुक्त को जारी आदेश में नगर निगम सीमा विस्तार का प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप पर सीडी सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इन आदेशों के अनुपालन में नगर निगम की ओर से बड़ा बाईपास (एनएच 24) के उत्तर दिशा के 40 और दक्षिण दिशा के 47 गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल करने का नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे बोर्ड के एजेंडे में शामिल कर लिया गया है। नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव का कहना है कि शासन के निर्देश पर तैयार कराए गए प्रस्ताव को इसी माह होने वाली बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।
नगर निगम में ये गांव शामिल करने का है प्रस्ताव
मुड़िया अहमद नगर, बिलवा, भूड़ा, अटा कायस्थान, बिबियापुर चौधरी, परधौली, कासिमपुर, करमपुर चौधरी, नगरिया कला, चावर, राजपुरा माफी, कुम्हारा, खजुरिया जुल्फिकार, गिरधारीपुर ततारपुर, खतौला गनपतराय, घुंसा, तिलियापुर, धौरेरा माफी, अब्दुल्लापुर, चंदपुर बिचपुरी, डोहरा, डोहरिया, अकरोली, सिमरा अजबा बेगम, खजुरिया ब्रह्मन, भरतौल, सैदपुर खजुरिया, नरियावल, शिकारपुर चौधरी, कंथरी, महरनिया, अहलादपुर, मोहनपुर उर्फ रामनगर, इटावा बेनीपुर, कलारी, उड़ला जागीर, फिदाई इनायत खां, मुस्तफाबाद, नवादा जोधा, रजऊ परसपुर, मोहनपुर, ठिरिया निजावत खां, परसौना, परातासपुर, चनेहटा, परगवां, चनेहटी, कांधरपुर, उमरिया, बारीनगला, अभयपुर कैंप, करगैना, बुखारा, चौबारी स्थाई, चौबाई अस्थाई, भगवानपुर ठाकुरान अस्थाई, भगवानपुर ठाकुरान अस्थाई, अंगूरी, फरीदपुर ठाकुरान, रौधी मुहाल स्थाई, रौधी मुहाल अस्थाई, फतेहपुर ठाकुरान, सिंगढारा, कुडरा, बेहटी देह जागीर, इटौआ, सुखदेवपुर, बिरिया नरायनपुर, महगवां उर्फ ऊंचा गांव, सराय तल्फी अस्थाई, बहजुइया जागीर, चांदपुर जोगियान, आईना, जोगीठेर, चंदपुर काजी, बादशाह नगर, बल्ला कोठा, ठिरिया ठाकुरान, सुंदरपुर, मनपुरिया दलेल, लखौरा, दुबारी, पालपुर कमालपुर, धारूपुर ठाकुरान, सैदपुर लश्करीगंज, मानपुर ओझापुर, फरीदपुर दरकली साहब और मगनपुर।