फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nagar palika

धोखाधड़ी कर बेची ग्राम समाज की जमीन, रिपोर्ट

Sat, 13 Jul 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
nagar palika
बरेली। एक एजूकेशनल ट्रस्ट के कुछ सदस्यों ने ग्राम समाज की जमीन धोखाधड़ी कर एक महिला को बेच दी। गांव वालों द्वारा निर्माण कार्य का विरोध करने पर महिला ने लेखपाल से मुआयना कराया तो मामला सामने आया। एडीजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र में धौरेरामाफी की वृंदावन स्टेट कालोनी निवासी बबलू पंत शशि ने वर्ष 2012 में प्यारे लाला एजूकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश चंद्र से क्षेत्र के ही खजुरिया जुलफिकार स्थित एक जमीन का सौदा किया था। शशि के मुताबिक कैलाश ने उन्हें जमीन को ट्रस्ट की संपत्ति बताया था। जमीन खरीदने के बाद शशि ने वहां यज्ञशाला का निर्माण शुरू कराया तो गांव वालों ने इसका विरोध करने शुरू कर दिया। इसके चलते उन्होंने वहां के लेखपाल से संपर्क कर जमीन का मुआयना कराया तो सामने आया कि जमीन ग्राम समाज/शमशान की है। आरोप है कि ट्रस्ट के सदस्यों ने धोखाधड़ी कर ग्राम समाज की जगह उन्हें बेच दी और उनसे लाखों रुपये हड़प लिए। इसके चलते पीड़िता ने ट्रस्ट के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों से बात की वह टाल मटोल करने लगे और धमकियां देने लगे। वकील के माध्यम से उन्हें नोटिस भेजे जाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed