{"_id":"5d28ee8f8ebc3e6ccb57d2ae","slug":"nagar-palika-bareilly-news-bly368366834","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज चेयरमैन के वित्तीय अधिकार होंगे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज चेयरमैन के वित्तीय अधिकार होंगे सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवाबगंज नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को डीएम के नोटिस के बाद भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते जिला प्रशासन ने चेयरमैन शहला ताहिर के वित्तीय अधिकारों को सीज करने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई की संस्तुति कर मामला शासन को भेज दिया है। साथ ही शहला ताहिर के खिलाफ अन्य शिकायतों और पूर्व में हुई जांचों की फेहरिस्त तैयार की जा रही है।
नवाबगंज नगर पालिका में कई माह से उथल-पुथल मची हुई है। यहां संविदा औ स्थायी कुल 80 सफाई कर्मचारी हैं। दिसंबर 2018 में ईओ गुलशन कुमार सूरी के सेवानिवृत्त होने के बाद यहां कई माह तक नए ईओ ने चार्ज ही नहीं लिया। अब जनवरी से इन कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। इसके चलते कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझने लगे। परेशान कर्मचारी कमिश्नर और डीएम से भी चेयरमैन की शिकायत कर चुके हैं। इस बीच यहां नगर पालिका में फरीदपुर के ईओ विजय पाल सिंह को चार्ज दिया गया। उनके बाद वंदना शर्मा को बतौर ईओ वहीं की जिम्मेदारी दी गई वह नवाबगंज नहीं र्गइं। 26 जून को राजेश कुमार सक्सेना ने चार्ज लिया है। वहीं, सफाई कर्मचारियों की शिकायत पर डीएम ने शहला ताहिर को नोटिस भी दिया। इसके बावजूद उन्होंने कर्मचारियों को वेतन नहीं जारी किया। इसके चलते डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने चेयरमैन शहला ताहिर के वित्तीय अधिकारियों को सीज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
पूर्व में भी हो चुकी हैं शिकायतें
नवाबगंज की चेयरमैन शहला ताहिर पहले भी विवादों में घिरी रही हैं। कभी दुकानों के आवंटन को लेकर तो कभी ईओ को चार्ज न देने को लेकर। इसके अलावा कुछ अन्य मामलों में भी जिला प्रशासन उनके खिलाफ जांचें करा चुका है।
विज्ञापन
गंदगी से बदहाल हो गया कस्बा
कर्मचारियों को वेतन न मिलने से कस्बे की सफाई व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त हो गई है। कस्बे में जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। नाला सफाई का कार्य भी ढंग से नहीं हुआ है, जिसके चलते तमाम मुहल्लों में जलभराव के हालात बन गए हैं।
नवाबगंज की चेयरमैन के खिलाफ वित्तीय अधिकार सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए शासन को संस्तुति कर दी गई है।
- वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम