{"_id":"046e2b5b29ada0d81c732a916fe00a40","slug":"nagar-nigam-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो मार्च से साफ होने लगेंगे नाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो मार्च से साफ होने लगेंगे नाले
बरेली
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम बरसात से पहले नाला सफाई की तैयारी कर रहा है। सफाई अभियान ठेके पर चलेगा। पहली मार्च से शुरू होने वाला अभियान जून तक चलेगा। सड़क पर चलने वाली डेयरियों का एक सप्ताह में सर्वे कराकर उनके मालिकों के खिलाफ एफआईआर भी होगी।
महापौर डॉ. आईएस तोमर ने नाला सफाई को लेकर नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसपीएस सिंधू से मानसूनी बारिश में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एक मार्च से ठेके पर नाला सफाई का काम शुरू कराने को कहा गया। नाला सफाई के लिए आगामी बजट में 36 लाख रुपये मंजूर किये गए हैं। सबसे पहले बड़े नालों की जेसीबी और सफाई मजदूर लगाकर सफाई कराई जाएगी। इसके बाद छोटे नाले साफ होंगे। नालों से निकलने वाली सिल्ट ट्रैक्टर ट्राली से उठवाने के निर्देश दिए गए। केलाबाग, साहूकारा, बानखाना, कालीबाड़ी, पुराना शहर, कोहाड़ापीर, खुर्रम नगर गौंटिया, सिविल लाइंस, साहूकारा आदि इलाकों में सड़क पर चलने वाली डेयरियों का एक सप्ताह में सर्वे कर उनके मालिकों पर एफआईआर कराने को कहा गया। बैठक में नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, सीएसआई और एसआई मौजूद रहे।