{"_id":"5e09019f8ebc3e87c0697fe0","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3899522152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं गठित की वेंडिंग कमेटी, चार नगर निकायों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं गठित की वेंडिंग कमेटी, चार नगर निकायों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज, देवरनियां, सेंथल और रिठौरा के अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी
31 दिसंबर तक वेंडिंग जोन कमेटी गठित कर सूचना भेजने के दिए निर्देश
बरेली। चार नगर निकायों ने शासन से कई बार निर्देश मिलने के बावजूद वेंडिंग जोन कमेटी नहीं गठित की है। इस पर नवाबगंज नगर पालिका और देवरनियां, सेंथल व रिठौरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए 31 दिसंबर तक हर हाल में कमेटी गठित कर सूचना देने को कहा है। आदेश की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
उत्तर प्रदेश पथ विक्रेता जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन नियमावली 2017 (वेंडर पॉलिसी) के प्रावधानों के तहत नगर निकायों को वेंडिंग जोन कमेटी का गठन कर वेंडिंग जोन बनाने थे। मगर नवाबगंज नगर पालिका और देवरनियां, सेंथल व रिठौरा नगर पंचायत इसको लेकर लंबे समय से लापरवाही बरत रहे हैं। यहां अब तक वेंडिंग जोन कमेटी ही गठित नहीं हो सकी है। इस वजह से वेंडर पॉलिसी का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। स्थानीय निकाय निदेशालय ने इसको लेकर नाराजगी जताई है। इन सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को 31 दिसंबर तक हर हाल में वेंडिंग जोन कमेटी गठित कर सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर संबंधित निकाय के अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।