{"_id":"5dcdaf958ebc3e54e406b0e2","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly384056171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर टैक्स कलक्टर को रोज दस घरों से करनी होगी टैक्स वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर टैक्स कलक्टर को रोज दस घरों से करनी होगी टैक्स वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वित्तीय वर्ष के नौ माह बीतने के बाद टैक्स वसूली को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल ने टैक्स अनुभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके टैक्स कलक्टरों की जिम्मेदारी तय कर दी है। अब हर राजस्व निरीक्षक और टैक्स कलक्टर को रोजाना दस घरों से टैक्स वसूल करना होगा।
बुधवार और बृहस्पतिवार को लगातार दो दिन नगर आयुक्त ने टैक्स अनुभाग की समीक्षा की। इस दौरान टैक्स की कम वसूली पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसे हर हाल में बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना के मुताबिक हर राजस्व निरीक्षक और टैक्स कलक्टर को रोजाना दस घरों से टैक्स वसूल करके प्रतिदिन उसकी रिपोर्ट भी देनी होगी। अगर टैक्स वसूली में कोई दिक्कत आएगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यूनिपोल पर सख्ती, छुट्टी पर गए प्रभारी
बैठक में नगर आयुक्त ने यूनिपोल की किराया वसूली कम होने पर भी नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने कई दिन पहले अवैध यूनिपोल हटाने के भी निर्देश दिए थे लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने पर भी नगर आयुक्त नाराज हुए। बताया जाता है कि इसके बाद विज्ञापन प्रभारी विजय कुमार 15 दिन की मेडिकल लीव पर चले गए।