{"_id":"5dc327c98ebc3e5b17039bd1","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly38304409","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटवाने पहुंची टीम तो दुकानें बंद कर भागे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटवाने पहुंची टीम तो दुकानें बंद कर भागे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंदिरा मार्केट में सड़क के दोनों ओर लगी दुकानों के बीच जब तीसरी लाइन लग गई तो वहां जाम लगने लगा और आवागमन की दिक्कत हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार तक शिकायत पहुंची तो उन्होंने अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह को निर्देश दिए। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुछ दुकानदार दुकानें बंद करके चले गए।
नगर निगम ने पिछले साल अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए इंदिरा मार्केट में पोर्टेबल शॉप रखकर दुकानदारों की जगह निश्चित कर दी। बावजूद इसके दुकानों के आगे काउंटर और तिरपाल तानकर अतिक्रमण कर लिया गया। वहीं सड़क के दोनों ओर लगी दुकानों के बीच ठेले भी लग गए। इस वजह से वहां जाम लगने लगा और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। शिकायत मिली तो सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर बुधवार की दोपहर अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना निगम टीम और पुलिस के साथ वहां पहुंचे। कुछ व्यापारियों के काउंटर एवं स्टूल जब्त कर लिए। इस पर व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सब शांत हो गए और अतिक्रमण हटवा दिया गया। वहीं कुछ दुकानदार सामान समेटकर दुकानें बंद करके चले गए।