फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

मेयर के सामने भिड़े कुतुबखाना सब्जीमंडी के फड़ वाले और दुकानदार

Tue, 20 Aug 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। कुतुबखाना सब्जी मंडी के फड़ व्यापारियों से तहबाजारी वसूलने का मामला सुलझ नहीं पा रहा है। सोमवार को कुतुबखाना सब्जी मंडी के तमाम फड़ वाले और दुकानदार मेयर उमेश गौतम से मिलने नगर निगम पहुंचे। वहां सुलह समझौता की बात को लेकर दुकानदार और फड़ व्यापारी आपस में ही भिड़ गए। इस पर मेयर ने बाद में समझौता कराने की बात कहकर दोनों को बाहर कर दिया।
विज्ञापन

पिछले महीने कुतुबखाना सब्जीमंडी के फड़ दुकानदारों से तहबाजारी वसूली को लेकर नगर निगम ने ठेके की व्यवस्था की थी। इस पर तहबाजारी की दरों को लेकर विरोध शुरू हो गया। जैसे-तैसे विवाद उलझा लेकिन अब कुतुबखाना सब्जीमंडी के दुकानदारों का मामला गरमा गया है। फड़ वालों का कहना है कि दुकानदार अपनी दुकान के आगे फड़ की तरह जगह घेरते हैं, उनसे भी फड़ का किराया वसूला जाएगा। ठकेदार भी ऐसा ही चाहते हैं। इसको लेकर सोमवार को दोनों पक्ष नगर निगम पहुंचे। वहां दुकानदारों से फड़ के आगे की जगह की तहबाजारी वसूलने की बात शुरू हुई तो दुकानदार और फड़ वालों में विवाद होने लगा। हंगामा बढ़ा तो मेयर ने बाद में समझौता कराने की बात कहकर दोनों पक्षों को बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed