फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

कुछ हजार खर्च करके नाले नहीं जोड़ेंगे, करोड़ों से फिर नए बनाएंगे

Mon, 19 Aug 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। नगर निगम जल निकासी के बजाय बजट खपाने को लेकर ज्यादा गंभीर नजर आ रहा है। बदायूं रोड पर तीन करोड़ की लागत से बनाया गया नाला आज भी टुकड़ों में बंटा पड़ा है और नगर निगम साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से दो नए नाले बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसके चलते निगम के अफसरों की मंशा पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन

बजट ठिकाने लगाने के लिए नगर निगम के अफसरों ने पिछले तीन साल में नाला निर्माण पर कई करोड़ रुपये फूंक दिए, लेकिन जल निकासी का इंतजाम फिर भी नहीं हो सका। करोड़ों रुपये की लागत से शहर के विभिन्न इलाकों में तैयार किया गया कई किलोमीटर लंबे नालों का जाल कनेक्टिविटी न होने के कारण बेकार पड़ा है। तमाम जगह यह नाले कूड़ा डालकर पाटे जाने लगे हैं। बदायूं रोड पर चौपुला पुल से लेकर करगैना के आगे तक करीब तीन किलोमीटर लंबा नाला बनाया गया है। पिछले तीन सालों में अलग-अलग टुकड़ों में इस नाले के निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए। सारे टुकड़ों का निर्माण भी पूरा हो गया है, लेकिन यह नाला चौपुला पुल, शांति विहार और गन्ना मिल समेत कई स्थानों पर आपस में जोड़ा ही नहीं गया है।
विज्ञापन


दो नए नाले बनाने की मंजूरी
14वें वित्त आयोग की बैठक में 4.49 करोड़ रुपये की लागत से सिठौरा की जलनिकासी को लेकर नाला बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। नाला भी बदायूं रोड के नाले में जोड़ा जाना प्रस्तावित है। ऐसे में कहा जा रहा है कि नगर निगम जल निकासी के नाम पर नाले का एक और टुकड़ा बनाने की तैयारी में है। वहीं छोटी विहार वार्ड में अंबेडकर कॉलोनी में भी एक करोड़ की राशि से नाले का एक टुकड़ा बनाया जाएगा, यह नाला पिछले दिनों बारिश के दौरान बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed