{"_id":"5d59ad078ebc3e89b600e663","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly372758476","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलापीर चौराहे के नाम पर बढ़ रहा घमासान, बोर्ड बैठक में होगा हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलापीर चौराहे के नाम पर बढ़ रहा घमासान, बोर्ड बैठक में होगा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अंदरूनी राजनीति के चलते डेलापीर चौराहे के नामकरण को लेकर नगर निगम की बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षदों के बीच ही घमासान के आसार बन रहे हैं। कुछ पार्षद इस चौराहे का नामकरण विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के नाम पर कराना चाहते हैं, तो वहीं दूसरे पार्षद कर्पूरी ठाकुर के नाम को लेकर अड़ गए हैं।
पिछले दिनों पार्षद विकास शर्मा ने डेलापीर चौराहे का नाम अभिनंदन चौक रखने को लेकर बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लगाया है। तमाम पूर्व सैनिक भी उनके समर्थन में हैं और इसको लेकर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को ज्ञापन भी दे चुके हैं। पूर्व सैनिकों ने तो इसके नामकरण के विरोध को सेना का अपमान तक बता दिया है। वहीं दूसरी ओर तमाम पार्षद इसका नामकरण कर्पूरी ठाकुर के नाम पर करने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि पिछले साल बोर्ड की बैठक में पार्षद अवनेश कुमार के प्रस्ताव पर कर्पूरी ठाकुर के नाम की मंजूरी मिल चुकी है। वहीं पार्षद छंगामल मौर्य ने ईंट पजाया चौराहे का नाम रानी अवंतीबाई लोधी और पार्षद पूनम गंगवार व महेश राजपूत ने कर्मचारी नगर चौराहे का नाम भारत माता चौक रखने की मांग की है।