{"_id":"5d449c278ebc3e6cae4efae7","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3709953122","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नगर आयुक्त और पर्यावरण अभियंता कर रहे आत्महत्या को प्रेरित’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नगर आयुक्त और पर्यावरण अभियंता कर रहे आत्महत्या को प्रेरित’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम के सफाई कर्मचारी विजय कुमार उर्फ मन्नू ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए मेयर उमेश गौतम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है।
अपनी शिकायत में मन्नू ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक उससे 15 हजार रुपये हर महीने देने की मांग कर रहे थे। पैसे न देने पर पर्यावरण अभियंता ने अपने कार्यालय में रामकिशन मौर्य के नाम फर्जी शिकायती पत्र बनवाकर नगर आयुक्त और शासन को भेजा। इसके बाद उसे कैटल गैंग और फिर स्टोर से हटा दिया। उसने नगर आयुक्त से शिकायत लेकिन उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया तो तमाम शिकायतें आने की बात कहीं। मन्नू का आरोप है कि उसे वार्ड 29 में तैनात किया गया है, जहां पहले उस पर हमला हो चुका है। तीन महीने में दो ट्रांसफर करके उसका उत्पीड़न कर आत्महत्या को मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में अगर उसे कुछ हुआ तो नगर आयुक्त और पर्यावरण अभियंता जिम्मेदार होंगे।
मुख्यमंत्री को संबोधित मन्नू का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। उसे मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है, उसके आधार पर ही कार्रवाई होगी। - उमेश गौतम, मेयर