{"_id":"63e01a6b56476c1d1c430114","slug":"na-na-news-c-4-1-bly1028-55079-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संकुल बैठकों में फर्जीवाड़े पर महानिदेशक ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संकुल बैठकों में फर्जीवाड़े पर महानिदेशक ने मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परिषदीय विद्यालयों में कराई जा रहीं संकुल बैठकों में 88 फीसदी गड़बड़ी पाई गई है। बैठकों की पोर्टल पर अपलोड फोटो को महानिदेशक की रिपोर्ट में फर्जी बताया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में संकुल बैठकें कराने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके लिए विद्यालय स्तर पर समितियों का गठन भी किया गया। इसमें विद्यालय में प्रबंधन और शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हर माह संकुल बैठक आयोजित की जानी थी। हाल ही में बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने संकुल बैठकों की रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही निर्धारित एजेंडा के अनुसार ही बैठक कराने का निर्देश दिया था।
विद्यालयों में संकुल बैठकों की स्थिति की मासिक रिपोर्ट में शिक्षकों के फर्जीवाड़े की बात सामने आई है। कई विद्यालयों में महज फोटो खींच कर डालने और एक ही जगह फोटो खिंचवाकर बार-बार डालने का मामला भी सामने आया है। इस पर महानिदेशक ने बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद