फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   My Booth Portal launched for Lok Sabha elections in Bareilly

Lok Sabha Elections: कितनी दूरी पर है मतदान केंद्र, बूथ पर कितनी लंबी कतार, बताएगा का यह पोर्टल

Mon, 18 Mar 2024 06:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 06:04 PM IST
सार

बरेली शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। जिलाधिकारी के निर्देशन में विकसित पोर्टल माय बूथ लॉन्च किया गया है, जिससे चुनाव के दिन मतदान केंद्र की दूरी और कितनी लंबी कतार है, इसकी जानकारी पता चल सकेगी। 

विज्ञापन
My Booth Portal launched for Lok Sabha elections in Bareilly
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में बरेली शहर और कैंट में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में विकसित पोर्टल माय बूथ लॉन्च हो गया है। मतदान के दिन पोर्टल सक्रिय रहेगा। मतदान केंद्र पर कतार कितनी लंबी है, इसकी जानकारी देगा। ताकि लंबी कतार के चलते मत प्रतिशत कम न हो सके।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के मुताबिक mybooth.in पोर्टल पर विधान सभा क्षेत्र और बूथ चुनने पर नीचे बूथ पर तत्काल मौजूद मतदाता की संख्या दिखेगी। इससे उपयुक्त समय पर बूथ जाकर बगैर इंतजार किए मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, बूथ चुनने के बाद अक्षांश-देशांतर नंबर होंगे। जिसे क्लिक कर गूगल मैप से बूथ का पता और पहुंचने में लगने वाला समय भी पता चलेगा। 

विज्ञापन

कंट्रोल रूम, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का किया निरीक्षण 
बरेली में लोकसभा चुनाव के लिए गठित कंट्रोल रूम और परसाखेड़ा स्थित पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में नियुक्त अफसर/कर्मचारियों को तय समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई के दिशा-निर्देश दिए। फिर रवानगी स्थल पर पहुंचे। संबंधित अधिकारियों को पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मरम्मत कार्य के निर्देश दिए। ईवीएम जमा होने वाले स्ट्रांग रूम का भी जायजा लिया। यहां बेरीकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा आदि जरूरी व्यवस्था के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed