{"_id":"66572c844dfa0e26390c7df9","slug":"muslim-youth-lured-teenager-and-took-her-away-tension-in-the-village-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी में किशोरी को फुसलाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी में किशोरी को फुसलाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, गांव में तनाव
Wed, 29 May 2024 06:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 May 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय का युवक नाबालिग को फुसलाकर साथ ले गया। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को एक पक्ष के लोग इकट्ठा होने लगे। विवाद की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया। आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि किशोरी सुबह से ही लापता थी। तलाश करने पर पता चला कि मोनिस अंसारी बेटी को फुसलाकर साथ ले गया है। परिजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शाम के समय आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर वह हाथापाई पर उतारू हो गए। सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन
गांव में तनाव की सूचना पर सीओ हाइवे नितिन कुमार, थाना प्रभारी धनंजय पांडेय पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे। आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही दोनों समुदायों के लोगों को समझाकर घरों की ओर भेजा। थाना प्रभारी के मुताबिक, फिलहाल गांव में शांति है। किशोरी और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन