{"_id":"64e0b0c4841b5905db0ae105","slug":"muslim-man-abducted-married-girl-in-bareilly-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विवाहिता को भगा ले गया दूसरे समुदाय का युवक, छेड़खानी के आरोप में जा चुका है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विवाहिता को भगा ले गया दूसरे समुदाय का युवक, छेड़खानी के आरोप में जा चुका है जेल
Sat, 19 Aug 2023 05:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Aug 2023 05:38 PM IST
सार
दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से छेड़खानी की थी। इस मामले में पुलिस ने उसे जेल भेजा था। युवती की मां का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में दूसरे समुदाय का युवक शादीशुदा युवती को लेकर फरार हो गए। जब युवती की मां ने आरोपियों का विरोध किया उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की बेटी की शादी उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर में रहने वाले युवक के साथ दो साल पहले हुई थी। युवती की शादी से पहले ही उसके गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी थी, जिसमें वह जेल चला गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बीवी की बेवफाई से टूटा ब्रजनंदन: नोट में लिखा- इसे तो पत्नी कहते घिन सी आने लगी है... इसलिए सुसाइड कर रहा हूं
विज्ञापन
जेल से छूटने के बाद वह युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब महिला आरोपी के घर जानकारी लेने गई तो उसके परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की। उसे पीटा भी गया। पीड़ित महिला ने युवक और उसके घरवालों के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।