फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim Jamaat opposes divisive policies

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले: हिंदू-मुसलमानों को बांटना चाहते हैं चंद लोग, इनके मंसूबे नहीं होंगे कामयाब

Fri, 28 Jul 2023 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jul 2023 03:35 PM IST
सार

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की ओर से दरगाह आला हजरत स्थित ग्रांड मुफ्ती हाउस में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू मुसलमानों को बांटने वाली विभाजनकारी नीतियों का सख्त विरोध किया गया। 

विज्ञापन
Muslim Jamaat opposes divisive policies
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि भारत में चंद लोग विभाजनकारी नीति अपना रहे हैं। ऐसे लोग हिंदू और मुसलमानों के भाईचारे को बांटना चाहते हैं। कुछ मुस्लिम संगठन भी विभाजनकारी विमर्श में लगे हुए हैं। मौलाना ने ऐसे लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी विभाजनकारी गतिविधियां और विचार कभी भी सफल नहीं होंगे। भारतीय समाज सभी संप्रदाय के साथ विचार-विमर्श के साथ सदियों से रहता आया है।

विज्ञापन

केरल की मस्जिद में हिंदू जोड़े ने की शादी 

मौलाना ने कहा कि हमारे महान राष्ट्र का ताना-बाना विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के धागों में बुना गया है। हाल ही में एक दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई, जहां एक हिंदू जोड़े ने केरल की मस्जिद में शादी की। उन्होंने कहा कि 'द केरला स्टोरी' और उसके बाद अकोला महाराष्ट्र में हुई हिंसा से जुड़े विवादों की पृष्ठभूमि के बीच यह मामला एकता की मिसाल है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में हाजी नाजिम बेग ने कहा कि प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान ने हाल ही में मस्जिद के अंदर हिंदू जोड़े के विवाह समारोह को कैप्चर करते हुए वीडियो साझा किया है। इस खूबसूरत समारोह ने समावेशित और अपसी सम्मान की भावना का उदाहरण दिया जो भारतीय लोकाचार में गहराई से निहित है। इस तरह के उदाहरण देश की प्रकृति के प्रमाण है, जहां विभिन्न धर्मों के लोग सौहार्दपूर्ण सह- अस्तित्व में रहते हैं। 

विभाजनकारी नीतियों का करें विरोध

मदरसा शाने आला हजरत के प्रधानाचार्य मुफ्ती शेख सिराजुद्दीन कादरी ने कहा कि भारत प्राचीनकाल से ही सहिष्णुता, स्वीकृति और सह-अस्तित्व का प्रतीक रहा है। मस्जिद में शादी समारोह भारत की बहुलवाद की परंपरा और विपरीत परिस्थितियों में एकता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। समावेशी आख्यान समझ, सहानुभूति और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दे सकते हैं और एकता की कहानियों को साझा करके हम विभाजनकारी नीतियों का विरोध कर सकते हैं। 

इस्लामी रिसर्च सेंटर के उप निदेशक आरिफ अंसारी ने कहा कि विभाजन के मुख्य कारण, जो अक्सर गलतफहमियों पूर्वग्रहों और शिक्षा की कमी से उत्पन्न होते हैं। प्यार, सम्मान और सहानुभूति के गुणों पर जोर देने से मतभेदों को पाटने और समावेशी समाज को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed