बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में मुस्लिम युवती इलमा ने बृहस्पतिवार को हिंदू धर्म स्वीकार कर अपना नाम सौम्या रख लिया। उसने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अपने प्रेमी सोमेश शर्मा के साथ सात फेरे लिए। अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार ने वैदिक रीत-रिवाज से उनका विवाह कराया। इलमा उर्फ सौम्या शर्मा का कहना है कि वह बालिग है, उसने स्वेच्छा से हिंदू धर्म स्वीकार कर सोमेश के साथ प्रेम विवाह किया है।
Bareilly News: इलमा ने अपनाया हिंदू धर्म, सौम्या बनकर प्रेमी सोमेश के साथ लिए सात फेरे, मंदिर में की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Jan 2023 02:02 PM IST
सार
इलमा बदायूं जिले की रहने वाली है। हिंदू धर्म अपनाने के बाद उसने अपना नाम सौम्या रख लिया है। उसका आरोप है कि उसे अपने परिवारवालों से जान का खतरा था। परिजन उसकी शादी के खिलाफ थे। इसलिए उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है और प्रेमी सोमेश से मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन