फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim family printed image of lord Ram-Sita on wedding invitation cards in Shahjahanpur

मुस्लिम परिवार ने शादी के कार्ड पर छपवाई राम-सीता की तस्वीर, कहा- हमें ईश्वर-अल्लाह दोनों से प्यार

Thu, 25 Apr 2019 06:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 Apr 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
Muslim family printed image of lord Ram-Sita on wedding invitation cards in Shahjahanpur
शाहजहांपुर के चिलौवा गांव में एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी रुखसार बानो के शादी के निमंत्रण कार्ड पर भगवान राम और सीता की तस्वीर छपवा कर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल पेश की है। रुखसार की मां बेबी का कहना है कि, 'हम एक संदेश देना चाहते थे कि हमें ईश्वर के साथ-साथ अल्लाह से भी प्यार है। हर कोई हमारे परिवार का हिस्सा है।'
विज्ञापन


विज्ञापन



 

अल्लाहगंज थानाक्षेत्र के चिलौआ गांव में रहने वाले इबारत अली की बेटी की 30 अप्रैल को अल्लाहगंज निवासी सोनू के बेटे के साथ शादी होनी है। इबारत अली ने बेटी की शादी में न्यौता देने के लिए निमंत्रण पत्र में मक्का मदीना या मुस्लिम धर्म के फोटो न छपवा कर भगवान राम और सीता के स्वयंवर की फोटो छपवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अली ने सोमवार को बताया कि, 'चिलौआ गांव में 1800 की हिन्दुओं की आबादी है। गांव में अकेले उनका ही मुस्लिम परिवार रहता है परंतु हिंदुओं ने हमें कभी भी एहसास नहीं होने दिया कि हम मुस्लिम हैं।’ 



उन्होंने बताया कि वह हिन्दू-मुस्लिम दोनों धर्मों को मानने वाले व्यक्ति हैं इसीलिए गांव के प्रसिद्ध देवी मंदिर में उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी का निमंत्रण पत्र चिलौआ देवी माता को अर्पित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed