{"_id":"611abe218ebc3e431f3bbddf","slug":"murdor-of-pregnant-by-heavy-stone-bareilly-news-bly456492279","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलबटटे से कुचलकर गर्भवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलबटटे से कुचलकर गर्भवती की हत्या
विज्ञापन
बरेली। प्रेम संबंधों का विरोध करने पर सुभाषनगर के मोहल्ला शांति विहार के आकाश ने अपनी भाभी 26 वर्षीय विनीता की सिलबट्टे से सिर कुलचकर हत्या कर दी। विनीता पांच महीने की गर्भवती भी थी। घटना का विरोध करने पर आरोपी ने मृतका की छह वर्षीय बेटी कोमल को कमरे में बंद कर दिया।
भुता के गांव गजनेरा में रहने वाली विनीता की शादी शांति विहार के विपिन सक्सेना से हुई थी। परिवार में उनकी छह वर्ष की बेटी कोमल के अलावा विपिन के पिता राजकुमार, मां सुनीता और छोटा भाई आकाश है। विनीता के परिवार वालों के मुताबिक, विपिन और आकाश के एक ही लड़की से प्रेम संबंध हैं। विनीता इसका विरोध करती थी। घर में इसे लेकर कलह बढ़ी तो विपिन कुछ दिन पहले नौकरी करने कासगंज चला गया।
कुछ दिन पहले विनीता के ससुर राजकुमार तीर्थयात्रा पर चले गए। घर में विनीता, उसकी छह साल की बेटी, सास और देवर रह गए। रविवार रात सास निजी अस्पताल में ड्यूटी करने चली गईं। इसी बीच आकाश घर पहुंचा तो प्रेम संबंधों को लेकर उसकी विनीता से कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो आकाश ने सिलबट्टा उठाकर विनीता के सिर पर प्रहार करना शुरू कर दिया। वह तब तक विनीता के सिर पर सिलबट्टे से प्रहार करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन
मासूम बेटी के सामने किया मां का कत्ल
सोमवार सुबह करीब नौ बजे शांति विहार में ही रहने वाली आकाश की मौसी राजकुमारी सब्जी देने उसके घर पहुंचीं तो घर में सन्नाटा था। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने आवाज दी तो कमरे से विनीता की छह वर्षीय बेटी कोमल ने दरवाजा खोलने को कहा। राजकुमारी ने दरवाजा खोला तो डरी सहमी कोमल उनसे लिपट गई। उन्होंने दूसरे कमरे का दरवाजा खोला तो वहां चारपाई के पास खून से लथपथ विनीता का शव पड़ा था। कोमल ने उन्हें बताया कि रात में आकाश चाचा ने मम्मी से झगड़ा किया और फिर उसके सामने ही मम्मी को सिलबट्टे से मार डाला। वह चीखती-चिल्लाती रही कि चाचा मम्मी को छोड़ दो लेकिन चाचा ने उसे कमरे में बंद कर दिया। जाते वक्त चाचा ने कहा कि वह उसके लिए दूसरी मम्मी लेकर आएंगे। इसके बाद राजकुमारी ने बाहर आकर शोर मचाया तो किसी ने यूपी-112 को सूचना दे दी। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
कह देना- मम्मी कर रही थी गंदी बात
मृतका की बहन सरिता ने बताया कि उसकी बहन विनीता की हत्या करने के बाद आकाश ने उसकी बेटी कोमल को डराया-धमकाया। कमरे में बंद करते वक्त उससे कहा कि अगर कोई पूछे तो कह देना कि मम्मी, चाचा से गंदी बात कर रही थी। चाचा के मना करने पर भी नहीं मानी तो उसने मार डाला।
बचने के लिए विनीता ने किया था संघर्ष
घटनास्थल पर पुलिस को संघर्ष के काफी निशान मिले हैं। विनीता की सारी चूड़ियां टूटी मिली हैं। इसके अलावा कमरे के दरवाजे के पास खून मिला है लेकिन शव बेड के पास मिला है। जमीन पर उसको घसीटने के भी निशान हैं। पुलिस का मानना है कि आकाश से बचने के लिए विनीता ने काफी संघर्ष भी किया, लेकिन हत्या करने के बाद आकाश ने शव को घसीटकर कमरे में ले जाकर डाल दिया।
फोरेंसिक टीम ने की जांच
घटना की सूचना पर एसपी सिटी रवींद्र कुमार, सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच पड़ताल कराई। इस दौरान घटना में प्रयुक्त खून से सना सिलबट्टा मौके से ही बरामद हो गया। उससेे विनीता के बाल भी चिपके थे।