{"_id":"5c3641a8bdec2256c73edcf9","slug":"murder-of-bjp-leader-and-his-friend-was-shot-dead-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता और दोस्त की गोली मारकर ही की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम से खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता और दोस्त की गोली मारकर ही की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम से खुलासा
Thu, 10 Jan 2019 12:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
गोली मारी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के कलीनगर मंडल उपाध्यक्ष शिवराम यादव और उनके दोस्त अतुल श्रीवास्तव की मंगलवार को गोली मारकर ही हत्या की गई थी। शिवराम के सिर में दो जबकि अतुल के सिर में एक गोली मारी गई, जो पार निकल गईं। धारदार हथियार से भी वार किए गए थे। तीन डॉक्टरों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम से यह खुलासा हुआ। वहीं, हादसा बताने वाले इंस्पेक्टर राजेश सिंह का झूठ भी सामने आ गया है।
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव धरमंगदपुर के रहने वाले 35 वर्षीय शिवराम और अतुल मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पूरनपुर-माधोटांडा मार्ग पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले थे। बाद में दोनों की मौत हो गई। परिजन चुनावी रंजिश में सपा नेता, गांव के मौजूदा प्रधान वसी उल्ला खां, गुड्डू, चुन्नन खां, मसीउल्लां खां पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे, लेकिन पूरनपुर इंस्पेक्टर राजेश सिंह कार की टक्कर लगने के बाद हादसे में मौत होना बताते रहे।
विज्ञापन
परिजनों ने इंस्पेक्टर की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए जमकर बवाल किया था। तब रात में ही शिवराम के चाचा राजेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गई और इंस्पेक्टर राजेश को लाइन हाजिर कर दिया गया था। हालांकि वारदात के 24 घंटे बीतने के बाद भी नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन