{"_id":"3e5049f093bd0b57bd0486be9dcb7c96","slug":"murder-hindi-news-82","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सीबीगंज के युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सीबीगंज के युवक की हत्या
बरेली
Updated Sat, 15 Aug 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। हिमाचल के मेला गांव में सीबीगंज के युवक की हत्या करके शव कमरे में पंखे से लटका दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले उसका शव घर ले आए हैं।
थाना सीबीगंज के आजमपुर बलगऊ गांव के रहने वाला 32 साल का सुरेंद्र हिमाचल के बिलासपुर इलाके के मेला गांव में मजदूरी करने गया था। परिवार वालों के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह सुरेंद्र की हत्या करके शव कमरे में ही पंखे के कुंडे से लटका दिया। सूचना पर परिवार वालों ने पहुंचकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले सुरेंद्र के शव को घर ले आए हैं। परिवार वालों ने बताया कि तीन महीने पहले ही सुरेंद्र मजदूरी करने के लिए हिमाचल गया था। वह वहां पुलों का निर्माण करा रही कंपनी में काम कर रहा था। मृतक ने अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री और पत्नी छोड़ी है।
शंखा नदी में डूबकर छात्रा की मौत
पिता को खाना देने जा रही थी बालिका
सीबीगंज। पिता को खाना देने के लिए गई कक्षा दो की छात्रा की शंखा नदी में डूबकर मौत हो गई। परिवार वालों ने छात्रा के शव को निकाल लिया है।
शुक्रवार को ऐना गांव के राजाराम की नौ साल की बेटी नूरी शंखा नदी पार करके अपने पिता को खाना देने के लिए जा रही थी। नदी पार राजाराम मजदूरी कर रहे थे। इस दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूब गई। परिवार वाले उसकी तलाश लगे, लेकिन काफी देर तक नूरी नहीं मिली। शाम करीब चार बजे नूरी की शव रपटा पुल के पास मिल गया। परिवार वालों ने देर रात तक पुलिस को सूचना नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई है।