फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder accused student sent to jail, father in custody

Bareilly News: हत्यारोपी छात्र को भेजा जेल, पिता हिरासत में

Wed, 20 Dec 2023 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Murder accused student sent to jail, father in custody
भमोरा। रविवार को 10वीं के छात्र सूर्यांश की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी गांव घिलौरा निवासी बीए के छात्र रुद्र प्रताप उर्फ देव को जेल भेज दिया गया। रुद्र और उसके दोस्त नीरज को लोगों ने मौके पर देखा था। गोली रुद्र ने चलाई थी। जबकि रिपोर्ट में कहा गया है कि रुद्र के साथ उसके पिता सतीश थे और गोली भी सतीश ने ही चलाई थी। घटना के बाद ही रुद्र ने थाने पहुंचकर अपराध कबूल कर लिया था। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

घटना के बाद रुद्र की मां सीमा व पिता सतीश को पुलिस ने थाने में बैठा लिया था। मंगलवार दोपहर सीमा को छोड़ दिया गया। सतीश अभी पुलिस की हिरासत में हैं। हालांकि घटना के दिन उनकी मौजूदगी फरीदपुर की गन्ना मिल में पाई गई है पर साजिश रचने के लिहाज से उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस नीरज की भी तलाश कर रही जो घटना के बाद से फरार हो गया है। माना जा रहा है कि हत्याकांड की पूरी साजिश रुद्र और नीरज की थी।
विज्ञापन

आरोपी रुद्र प्रताप घटना के बाद से ही थाने पहुंच गया था, इसके बावजूद उसकी फेसबुक आईडी सक्रिय रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या रुद्र ही थाने में बैठकर फेसबुक चला रहा था या किसी ने उसकी आईडी को हैक कर लिया है। एक युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आईडी पर रुद्र ने अपना प्रचलित नाम मन्या सुरवे लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed