{"_id":"5ffdf7d88ebc3e340453abb3","slug":"munna-chaubey-merges-in-panchatattva-bareilly-news-bly433502455","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना चौबे पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना चौबे पंचतत्व में विलीन
विज्ञापन
मुन्ना चौबे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, कई विधायक और नेता भी पहुंचे
विज्ञापन
सन्हा से छह बार विधायक रहे रामेश्वर नाथ चौबे के बेटे थे मुन्ना चौबे
बरेली। सन्हा से छह बार विधायक रहे कांग्रेसी नेता रामेश्वर नाथ चौबे के बेटे एवं जिले के कद्दावर नेता राजुल नाथ चौबे उर्फ मुन्ना चौबे मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। रामगंगा घाट पर हुए अंतिम संस्कार के दौरान तमाम लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। मुखाग्नि उनके पुत्र शिवेंद्र नाथ चौबे ने दी।
वरिष्ठ नेता मुन्ना चौबे का सोमवार शाम को हृदय आघात से निधन हो गया था। इसके बाद मंगलवार तक शोक संवेदनाएं व्यक्त करने तमाम लोग उनके घर पर पहुंचते रहे। दोपहर 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा स्टेशन रोड स्थित निवास से शुरू होकर रामगंगा घाट पहुंची। वहां पर विभिन्न पार्टियों के नेता और जनसमूह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इनमें आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरू गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, वीर सिंह पाल, गुलशन आनंद, रमेश जैन, पुष्पेंदु शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पार्षद राजेश अग्रवाल, दातागंज से डॉ. शैलेश पाठक, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, कांग्रेस नेता प्रोफेसर अलाउद्दीन खां, समाजसेवी सरदार इकबाल सिंह बाले, डॉ. नीतू शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, गिरवर सिंह कन्नौजिया, राजेश दीक्षित, शाहजहांपुर से विधान परिषद सदस्य अमित यादव, प्रमोद उपाध्याय, पवन मिश्रा, अचल मिश्रा, मनोज पांडेय, सतीश यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सन्हा से छह बार विधायक रहे रामेश्वर नाथ चौबे के बेटे थे मुन्ना चौबे बरेली। सन्हा से छह बार विधायक रहे कांग्रेसी नेता रामेश्वर नाथ चौबे के बेटे एवं जिले के कद्दावर नेता राजुल नाथ चौबे उर्फ मुन्ना चौबे मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। रामगंगा घाट पर हुए अंतिम संस्कार के दौरान तमाम लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। मुखाग्नि उनके पुत्र शिवेंद्र नाथ चौबे ने दी।