फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipality chairman accused of encroachment

Bareilly News: पालिका चेयरमैन पर अतिक्रमण करने का आरोप

Sun, 03 Sep 2023 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 03 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Municipality chairman accused of encroachment
फरीदपुर। नगर पालिका परिषद फरीदपुर के चेयरमैन शराफत जारी वाले के ऊपर नाले पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को फर्रखपुर निवासी आशू गुप्ता ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन

तहसील पहुंचे शिकायतकर्ता ने बताया कि नगर पालिका के ऊपर कस्बा को अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी है। दूसरी ओर खुद चेयरमैन ही अतिक्रमण कर रहे हैं। चेयरमैन का निजी मकान नाले की जगह पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। कागजों में यह जगह नाले के तौर पर दर्ज है। अतिक्रमण की वजह से मोहल्ले की जलनिकासी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


गलियों में जलभराव की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है। आशू गुप्ता ने मामले की जांच कराकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की। अधिकारियों ने पैमाइश कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान नाले की जमीन पर नहीं बना है। अतिक्रमण का आरोप गलत है। पूर्व में इसकी जांच भी हो चुकी है। - शराफत जरी वाले, चेयरमैन
तहसीलदार की अध्यक्षता में टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। टीम सरकारी अभिलेखों से मिलान कर नाले की पैमाइश करेगी। नाले पर अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे नियमानुसार ध्वस्त कराया जाएगा। - निधि डोंडवाल, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed