{"_id":"658f2c4aa25afd4b5908ff20","slug":"municipality-board-meeting-remained-inconclusive-baheri-news-c-124-1-sbly1010-1341-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेनतीजा रही नगर पालिका की बोर्ड बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेनतीजा रही नगर पालिका की बोर्ड बैठक
Sat, 30 Dec 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। करीब तीन महीने बाद शुक्रवार को आयोजित नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक बेनतीजा रही। एजेंडे में विचार के लिए जो भी बिंदु रखे गए उन पर सभासदों ने विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों को मौसम के हिसाब से वर्दी देने और 20 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के प्रस्ताव को ही मंजूरी मिली।
बैठक में सभासदों ने बोर्ड में पारित प्रस्ताव को न मानकर कुटेशन के आधार पर काम कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। नगर पालिका की संपत्ति पर दुकानें बनाने के प्रस्ताव को भी सहमति नहीं मिली। नगरपालिका क्षेत्र में मकान बनाने के लिए एक नियम की उपविधि का जिक्र आने पर असंतुष्ट सभासदों ने पूरी जानकारी करने के बाद उसे अगली बैठक में रखने की बात कही।
सभासदों ने आरोप लगाया कि वार्डों में विकास कार्यों की स्थिति शून्य है। गलियों में जलभराव हो रहा है। खस्ताहाल सड़कों पर चलना मुश्किल है। पथ प्रकाश का हाल भी बुरा है। हाल ही में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताकर उन्हें हटाने की मांग की गई। जितेंद्र गंगवार, लाल सिंह एडवोकेड, सलीम चंदा, ताहिर पप्पू, ओमप्रकाश गंगवार, तरूण कालरा, सुगरा बी, जुबैरा, शबनम व नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।