फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal paper work completed, unfinished on the spot

नगर निगम का काम कागजों पर पूरा, मौके पर अधूरा

Mon, 02 Jan 2017 01:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 02 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Municipal paper work completed, unfinished on the spot
road
तुलसीनगर में करीब साढ़े सात लाख रुपए से होने वाले नाली और सड़क के निर्माण को कागजों में कंपलीट कर दिया गया है, लेकिन असल में यह अधूरा है। सड़क बना दिया लेकिन किनारे ऐसे ही पड़े हैं। सड़क भी ऐसी बनाई है कि इसमें घास उग आई है। नाली का काम भी पूरा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब निगम की ओर से कराए जा रहे काम में कोई खामी पाई गई हो। इससे पहले मिनी बाईपास स्थित कालोनी में भी अधूरा निर्माण कराया गया था। पीलीभीत बाईपास स्थित तुलसीनगर में 739993 लाख रुपए की लागत से तीन माह में धीरेंद्र सिंह के मकान से लेकर मंदिर तक करीब 40 मीटर प्रीमिक्सिंग और पीलीभीत बाईपास तक नाली का निर्माण होना था। कालोनी वासियाें का आरोप है कि सड़क बनाने में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसमें घास उग आई है और दो माह में उधड़ने लगी है। इसके किनाराें को भी पूरा नहीं किया गया है। नाली की ऊंचाई बढ़ा दी है, जिससे पानी भर रहा है। ऊंचाई भी नौ इंच की नहीं है। इसकी शिकायत कालोनी के लोग नगर आयुक्त से कर चुके है, उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है। एई द्वारा यहां का मुआयना किया गया लेकिन कुछ हुआ नहीं। 
विज्ञापन

लोग बोले --
नाली का निर्माण अधोमानक है। ऊंचाई की वजह से पानी भर रहा है। - धीरेंद्र सिंह
सड़क बनाने में घटिया और मानक के अनुसार सामग्री प्रयोग नहीं की है।- डॉ. मकरंद सिंह
नगर आयुक्त से शिकायत की गई, मुआयना भी अधिकारी कर गए लेकिन कोई सुधार नहीं। - विजय कुमार
साढ़े सात लाख रुपए का काम ऐसा बेकार किया है कि कोई फायदा नहीं है। सरकारी पैसे की बर्बादी हुई।- सीमा देवी 
मेरे घर के पास भी नाली निर्माण हुआ था, लेकिन अब दोबारा खुद के पैसे से कराना पड़ रहा है। -शांति देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed