फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   municipal inspector beaten one arrested two absconding

अतिक्रमण हटवाने पहुंचे पालिका के कर निरीक्षक को पीटा, एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार 

Sat, 22 Jun 2019 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
municipal inspector beaten one arrested two absconding
Arrest

अतिक्रमण हटवाने गए नगर पालिका के कर निरीक्षक की पिटाई कर दी गई। कर्मचारियों ने जनता की मदद उन्हें बचाया। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के कर निरीक्षक करनपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत शुक्रवार सुबह वह रेलवे स्टेशन चौराहे पर सड़क किनारे अवैध तरीके से रखे गए खोखों को हटवाने के लिए टीम लेकर गए थे। 
विज्ञापन


इस बीच एक खोखा मालिक उनसे उलझ गया। उन्होंने प्रशासन के अभियान का हवाला देते हुए खोखा हटाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। इसकी खबर मिलने पर पहुंचे नगर पालिका के अन्य कर्मचारियों ने पब्लिक की मदद से उनको बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद पुलिस ने दबिश देकर मारपीट करने वाले एक आरोपी मेहरबान को गिरफ्तार कर लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है जिसमें मुख्य आरोपी के दोनों पुत्रों को भी आरोपी बनाया गया है। यह फरार बताए जा रहे हैं। नगर पालिका की ईओ निशा मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed