फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal corporation bulldozers may be used to remove illegal encroachments

Bareilly News: अवैध कब्जों पर चल सकता है नगर निगम का बुलडोजर, कई मकानों पर लगाया गया है निशान

Fri, 24 Oct 2025 07:46 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 24 Oct 2025 07:46 AM IST
सार

बरेली में तालाबों पर कब्जा कर बनाए गए मकानों पर नगर निगम का बुलडोजर चल सकता है। नगर निगम की टीम ने कई मकानों को चिह्नित कर नोटिस तामील कराया था। नोटिस की मियाद पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Municipal corporation bulldozers may be used to remove illegal encroachments
मकान पर नगर निगम ने लगाया निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तालाब और स्कूल की जमीन के अवैध कब्जों पर नगर निगम का बुलडोजर चल सकता है। डेलापीर और महेशपुर ठाकुरान में तालाब और शाहबाद में स्कूल की जमीन पर बनाए गए मकान हटाए जाने हैं। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


नगर निगम ने तालाब और स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के लिए 10 अक्तूबर को नोटिस में दिए थे। कब्जेदारों को कब्जे खुद हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। यह अवधि 24 अक्तूबर को खत्म हो रही है। अहम बात यह कि अभी तक किसी ने कब्जा खुद नहीं हटाया है। इस हिसाब से 25 अक्तूबर के बाद से किसी भी दिन नगर निगम का बुलडोजर अवैध कब्जे गिरा सकता है। 
विज्ञापन


अतिक्रमण प्रभारी राजवीर सिंह ने कहा कि जैसे ही अधिकारियों के निर्देश मिलेंगे वैसे ही कार्रवाई करेंगे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई पहले से जारी है। जो कब्जे चिह्नित हैं उन्हें हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर बीडीए करेगा सीलिंग की कार्रवाई
शहर में बवाल के बाद अवैध निर्माण पर बीडीए और नगर निगम ने कार्रवाई का शिकंजा कसा है। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बनाने गए मकान और मार्केट सील किए गए हैं। फाइक एन्क्लेव के दो मकानों के निर्माण को अवैध बताकर बीडीए ने बारादरी पुलिस के जरिए नोटिस भेजे थे। 

यह मकान 13 अक्तूबर तक खाली कराए जाने थे, लेकिन अभी खाली नहीं हुए। त्योहारी अवकाश खत्म हो गया हहै। अब इन दोनों को सील किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ अवैध निर्माण ध्वस्त करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी। इसकी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed