फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal corporation will give one crore to PWD for the construction of Bisalpur culvert

Bareilly News: बीसलपुर पुलिया के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को नगर निगम देगा एक करोड़

Tue, 29 Apr 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will give one crore to PWD for the construction of Bisalpur culvert
बरेली। डेढ़ वर्ष से परेशानी का सबब बनी बीसलपुर पुलिया के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को नगर निगम एक करोड़ रुपये देगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर खाता नंबर मांगा गया है। पुलिया और जगतपुर नाला चोक होने से नौ वार्डों के डेढ़ लाख लोग मुसीबत झेल रहे हैं। जलभराव को लेकर वह कई बार विरोध भी जता चुके हैं। पुलिया का निर्माण होने से उनको राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बीसलपुर पुलिया के नीचे छोटा पाइप लगा होने के कारण जगतपुर नाला आए दिन चोक हो जाता है। नागरिकों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए महापौर उमेश गौतम और नगर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से पुलिया का निर्माण कराने के लिए कहा था। पीडब्ल्यूडी ने फंड न होने का हवाला देते हुए शासन को एस्टीमेट भेजने की बात कही थी। इस पर नगर आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट मांगा। इस पर एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। निर्माण विभाग के अधिकारियों ने महापौर व नगर आयुक्त से कहा कि यह निर्माण पीडब्ल्यूडी ही कराए तो ठीक रहेगा। ऐसे में महापौर व नगर आयुक्त ने नगर निगम निधि से पीडब्ल्यूडी को एक करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी टेंडर कराकर पुलिया का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन




जगतपुर नाले में पीछे से कई वार्डाें का पानी आकर जुड़ता है। इसकी वजह से वार्ड-40 सहसवानी टाेला, वार्ड-43 आकाशपुरम, वार्ड-53 रोहली टोला, वार्ड-62 चकमहमूद, वार्ड-71 नई बस्ती, वार्ड-75 एजाजनगर, वार्ड-79 चक महमूद नगर वार्ड की जनता प्रभावित हो रही है। पुलिया निर्माण के बाद यहां के निवासियों को राहत मिलेगी। अमर उजाला इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजकर उनसे खाता नंबर मांगा है। नगर निगम उन्हें एस्टीमेट के मुताबिक रकम मुहैया करायेगा। महापौर व नगर आयुक्त की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम

नगर निगम की ओर से भेजे गए पत्र की जानकारी नहीं है। नगर निगम अगर धनराशि मुहैया करा रहा है तो पुलिया का निर्माण जल्द कराएगा। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed