फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation website restored three days after cyber attack

Bareilly News: साइबर हमले के तीन दिन बाद नगर निगम की वेबसाइट बहाल

Fri, 08 May 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 08 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation website restored three days after cyber attack
साइबर हमले का शिकार हुई नगर निगम की वेबसाइट को तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को रिकवर कर लिया गया। ऑनलाइन सेवाएं बहाल होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वेबसाइट के सुचारु होते ही लोग निगम कार्यालय में टैक्स जमा करने पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को हुए साइबर हमले से नगर निगम की ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। निगम की वेबसाइट अमेरिकन कंपनी ब्लू होस्ट के सर्वर पर संचालित हो रही थी। हैकर्स ने वेबसाइट के मुख्य ढांचे को निशाना बनाया था। हमले से कारण डेटाबेस तक पहुंच बाधित हो गई थी। इससे टैक्स बिलिंग से लेकर ई-टेंडरिंग जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य ठप पड़ गए थे। इस कारण नगर निगम को प्रतिदिन करोड़ों रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ा।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की मशक्कत के बाद अब वेबसाइट को रिकवर कर लिया गया है। वेबसाइट चालू हुई तो पहले ही दिन शहरवासियों ने निगम कार्यालय पहुंचकर कर जमा किया। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में भी अब तेजी आने की उम्मीद है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि वेबसाइट रिकवर हो गई है। शहरवासी टैक्स जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed