{"_id":"651889c5a653565eb7086489","slug":"municipal-corporation-started-construction-on-the-land-of-the-akhara-resentment-among-the-mahants-bareilly-news-c-4-noi1138-258079-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अखाड़े की जमीन पर नगर निगम ने शुरू कराया निर्माण, महंतों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अखाड़े की जमीन पर नगर निगम ने शुरू कराया निर्माण, महंतों में नाराजगी
Sun, 01 Oct 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के जोगीनवादा स्थित अखाड़े की जमीन पर नगर निगम की ओर से निर्माण कराने को लेकर संतों में नाराजगी है। शनिवार को जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि ने कमेटी सदस्यों के साथ एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान और नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की।
महंत प्रेम गिरि ने बताया कि जूना अखाड़े की शाखा वनखंडी महादेव मंदिर जोगी नवादा में है। इससे संबंधित रामलीला मैदान, दशहरा मैदान, गोशाला आदि को जूना अखाड़ा कमेटी संचालित करती है। कुछ दिन पहले नगर निगम ने यहां निर्माण कार्य शुरू किया था। कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए।कोर्ट का स्टे आर्डर होने के बाद भी नगर निगम के अफसर यहां निर्माण कार्य कराना चाहते है। कमेटी सदस्यों के साथ शनिवार को वह पहले एसएसपी से मिले। इसके बाद नगर निगम पहुंचे। यहां नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स से मिलकर अखाड़ा की जमीन पर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।
नगर आयुक्त ने बताया कि कुछ संत मिले थे। जांच के लिए नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि संबंधित जमीन किसके अधिकार क्षेत्र में है। अधिकारियों से मिलने वालों में कमेटी के मंत्री शैलेंद्र गिरि, बजरंग गिरि, पशुपति गिरि, आदित्य गिरि, रतन गिरि, राज गिरि, अमृत गिरि समेत कई संत रहे।