फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation: Babus are holding back the files, taxpayers are making rounds

नगर निगम : बाबू अटका रहे पत्रावलियां, चक्कर काट रहे करदाता

Thu, 31 Jul 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Babus are holding back the files, taxpayers are making rounds
बरेली। सुरेश शर्मा नगर स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय में टैक्स बिलों की त्रुटियां दूर करने की जगह लिपिक पत्रावलियों को अटका रहे हैं। इसके चलते करदाता चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी के आकस्मिक निरीक्षण में भी बुधवार को इसकी पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने 20 से अधिक ऐसे मामले पकड़े, जिनकी पत्रावली अटकी हुईं थीं और करदाता परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि इससे जहां नगर निगम को राजस्व हानि हो रही है वहीं, करदाता को भी टैक्स जमा करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मामले में लिपिक का जवाब तलब कर अंतिम चेतावनी दी गई है। अगर इसके बाद भी सुधार नहीं होता है और कोई धांधली पकड़ी जाती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी राजवीर सिंह भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामले पकड़े :
केस - 01
मुंशीनगर निवासी पूर्व पार्षद कमलेश कुमार गंगवार का नाम टैक्स के बिल में कमलेश कुमार सिंह कर दिया गया। कमलेश कुमार सिंह जोनल कार्यालय में 19 जून से चक्कर काट रहे हैं। डेढ़ महीने बाद भी नाम सही नहीं हुआ।

केस - 02
संजय नगर निवासी महेंद्र सिंह की पत्रावली 26 जून से लिपिक के पास अटकी है। बिल पर पुरानी भवन संख्या का जिक्र न होने की वजह से करदाता को परेशान होना पड़ रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने लिपिक से बिल में भवन संख्या अंकित कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article