फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mumbai girlfriend chased boyfriend and reached his house in bareilly

UP: मेरी पत्नी वापस आ गई, अब भूल जाओ; बरेली के प्रेमी ने मुंबई वाली गर्लफ्रेंड से बोला झूठ, फिर हुआ ये

Sat, 04 Nov 2023 03:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Nov 2023 03:25 PM IST
सार

बरेली के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मुंबई की युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उससे निकाह कर लिया। बाद में उसे धोखा देकर अपने घर चला आया। जब प्रेमी की सच्चाई पता चली तो युवती के होश उड़ गए। वह भी प्रेमी के घर पहुंच गई। 

विज्ञापन
mumbai girlfriend chased boyfriend and reached his house in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में मजदूरी करने गए बरेली के युवक ने वहां की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। निकाह कर दो माह तक दोनों साथ रहे। अब युवक बहाने से घर चला आया। इसकी जानकारी होने पर मुंबई से करीब 1500 किमी का सफर तय कर युवती भी प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


मुंबई के भिवंडी की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि सीबीगंज के गांव महेशपुर निवासी चांद छह माह से मुंबई में रहकर कारचोबी का काम करता था। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती हो गई। युवक ने युवती को निकाह करने का झांसा दिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: किशोरी की मौत को लेकर संपूर्णानगर में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, दुकानों में तोड़फोड़...आगजनी
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने दबाव बनाया तो छह सितंबर को उसने वहीं पर निकाह कर लिया। निकाह के बाद मां की तबीयत खराब होने का बहाना कर चांद ने युवती से दो लाख रुपये मांगे। युवती ने अपने आभूषण गिरवी रखकर एक लाख रुपए जुटाए। 50 हजार रुपये उधार लेकर कुल डेढ़ लाख रुपये चांद को दे दिए।

दो बच्चों का पिता है आरोपी 
घर आकर उसने युवती को फोन पर अपने शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने की जानकारी दी। कहा कि उसकी पत्नी मायके चली गई थी। अब वह वापस आ गई है। पिछली बातें भूल जाने की बात कहते हुए उसने युवती का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। अपना नंबर भी बदल दिया। युवती उसकी तलाश करते हुए उसके घर महेशपुर पहुंची। तब पता लगा कि वह शादीशुदा नहीं है। इसके बाद सीबीगंज थाने पहुंचकर उसने तहरीर दी।

निकाह के फोटो कर दिए डिलीट
युवती ने बताया कि निकाह के दौरान खींचे गए फोटो उसके मोबाइल फोन में थे। युवक ने चुपचाप उसे डिलीट कर दिया। फिर भी जो फोटो उसकी सहेलियों के पास हैं, वह फोटो उसने पुलिस को दिए। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed