फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mumbai and Bangalore trains are full, airfares are skyrocketing

Bareilly News: मुंबई और बंगलूरू की ट्रेनें फुल, आसमान छू रहा हवाई किराया

Tue, 03 Mar 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mumbai and Bangalore trains are full, airfares are skyrocketing
बरेली। बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू के बीच ट्रेनों की संख्या सीमित है। जो गाड़ियां हैं, वह भी होली पर फुल चल रही हैं। ऐसे में लोग हवाई यात्रा का रुख कर रहे हैं, पर किराया आसमान छू रहा है। मार्च की अलग-अलग तारीखों में मुंबई का किराया 16 हजार तो बंगलूरू का 19 हजार रुपये के पार पहुंच गया है। सप्ताह में शनिवार, रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को मुंबई व सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बंगलूरू की उड़ान होती है। टिकटों की मांग के अनुसार फ्लाइट में दोनों ओर से किराया लगातार बढ़-घट रहा है।
विज्ञापन

बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में तीन गाड़ियां हैं। इनमें बरेली-लोकमान्य तिलक, रामनगर-बांद्रा टर्मिनल और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ियां शामिल हैं। बरेली होते हुए सप्ताह में एक मात्र लालकुआं-बंगलूरू विशेष ट्रेन है। ये सभी गाड़ियां फुल होकर चल रही हैं। ट्रेन से एसी तृतीय श्रेणी में एक ओर से बंगलूरू का किराया 2,620 रुपये और मुंबई का 2,170 रुपये है। सामान्य दिनों में दोनों स्थानों का हवाई किराया छह से सात हजार रुपये के बीच है।
विज्ञापन

एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया कि हवाई किराया फ्लेक्सिबल होने के कारण टिकट की मांग के अनुसार घटना-बढ़ता रहता है। होली के दौरान 70-80 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इस कारण बाकी सीटों का किराया बढ़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये की स्थिति
बरेली-मुंबई बरेली-बंगलूरू
तीन मार्च : 8,772 चार मार्च : 9,218
पांच मार्च : 7,959 छह मार्च : 9,885
सात मार्च : 9,524 नौ मार्च : 12,456
आठ मार्च : 11,976 11 मार्च : 10,648
10 मार्च : 9,942 13 मार्च : 16,171
12 मार्च : 16,767 16 मार्च : 19,344
14 मार्च : 11,974 18 मार्च : 14,728
नोट : किराया रुपये में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed