{"_id":"65c3fd44f40b25ffa002dec4","slug":"msme-tops-among-the-proposals-prepared-for-gbc-bareilly-news-c-4-bly1005-339712-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 233 उद्योगों में 30 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, 22 लोगों को रोजगार देने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 233 उद्योगों में 30 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, 22 लोगों को रोजगार देने का दावा
Thu, 08 Feb 2024 05:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 08 Feb 2024 05:32 PM IST
सार
संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला के मुताबिक जीबीसी के लिए तैयार 233 उद्योगों में 30 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश हो चुका है। इससे 22,562 लोगों को रोजगार देने का दावा उद्यमियों ने किया है।
विज्ञापन
jobs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में 19 फरवरी को प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के लिए तैयार बरेली के 263 प्रस्तावों में सर्वाधिक लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) शामिल हैं। 138 उद्यमियों ने 850 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे अब तक 6,084 लोगों को रोजगार मिलने का दावा है।
विज्ञापन
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के मुताबिक पशुपालन के तीन, गन्ना विभाग का एक, सहकारिता के तीन, डेयरी के छह, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के तीन, आबकारी के तीन, मेडिकल एजुकेशन के सात, एमएसएमई के 138, खाद्य आपूर्ति का एक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि का एक, वन विभाग के चार, हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स के पांच, उच्च शिक्षा के दो, हॉर्टिकल्चर के 30, हाउसिंग के 23, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स का एक, मेडिकल एवं हेल्थ के दो, टेक्निकल एजुकेशन के 11, टूरिज्म के 13 सहित छह अन्य निवेश प्रस्ताव जीबीसी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
बता दें कि लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए अभी किसी निवेशक को आमंत्रित नहीं किया गया है। अब तिथि घोषित होने के बाद अधिकारियों को निवेशकों को बुलाने के लिए दिशानिर्देश जारी हो सकते हैं। लिहाजा, बड़े निवेशकों की सूची तैयार हो रही है।
विज्ञापन
22,562 लोगों को मिला रोजगार
संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला के मुताबिक जीबीसी के लिए तैयार 233 उद्योगों में 30 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश हो चुका है। इससे 22,562 लोगों को रोजगार देने का दावा उद्यमियों ने किया है। बताया कि प्रतिदिन उद्यमियों की ओर से जीबीसी के लिए तैयार हो रहे प्रस्तावों के संबंध में आवेदन मिल रहा है। सत्यापन के बाद ही उन्हें ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल किया जा सकता है।
पांच विभागों का कोई प्रस्ताव जीबीसी के लिए तैयार नहीं
पांच विभागों का कोई भी प्रस्ताव अभी तक जीबीसी के लिए तैयार नहीं है। इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट से 120 करोड़ निवेश के लिए एक, अर्बन डेवलपमेंट से 1,537 करोड़ निवेश के लिए पांच, सेकंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट से 60 करोड़ निवेश के लिए दो, बेसिक एजुकेशन से तीन करोड़ रुपये निवेश के लिए एक, डिपार्टमेंट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट से छह करोड़ रुपये का एक प्रस्ताव शामिल है।