फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttar Pradesh News Update Bjp MP Varun Gandhi Makes Big Statement Get Full News in Hindi

वरुण गांधी बोले: जिनकी चप्पल उठाने की औकात नहीं थी, हमारे सामने बोल न सकते थे; आज पांच-पांच गाड़ियों में चल रहे

Wed, 19 Apr 2023 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Apr 2023 11:34 AM IST
सार

पीलीभीत के ललौरीखेड़ा ब्लॉक में जनसंवाद कार्यक्रम में वरुण गांधी सवालिया अंदाज में कहते हैं कि क्या हमारा कोई घर है पीलीभीत में, हमने कोई कॉलोनी काटी, कोई बड़ा मकान या बगीचा है हमारा। लेकिन जो कभी हमारी चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे, वे आज पांच-पांच गाड़ियों में चल रहे हैं। आधा शहर घेर रखा है।
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh News Update Bjp MP Varun Gandhi Makes Big Statement Get Full News in Hindi
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी का एक बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सांसद यह कहते हुए सुनाई पड़े कि जो कभी हमारी चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे, वे आज पांच-पांच गाड़ियों में चल रहे हैं। आधा शहर घेर रखा है।
विज्ञापन


वीडियो हाल ही के दो दिवसीय दौरे के दौरान ललौरीखेड़ा ब्लॉक में जनसंवाद कार्यक्रम का है। इसमें वरुण गांधी सवालिया अंदाज में कहते हैं कि क्या हमारा कोई घर है पीलीभीत में, हमने कोई कॉलोनी काटी, कोई बड़ा मकान या बगीचा है हमारा। हम एक कमरे में रहते हैं, एक सेठ के मकान में। आज 35 साल हो गए और कोई होता तो अब तक बड़ा महल, बगीचा बना लेता।
विज्ञापन


वरुण ने कहा कि वे लोग पहले हमसे कहते थे अरे भैय्या, हमको एक बार मौका दे दो। हमारे सामने बोलने की औकात नहीं रखते थे। आज आधा शहर घेर लिया है इन लोगों ने। सांसद के इस बयान के राजनीतिक लोग अपने तरीके से मायने निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'एक समाज को डराया जाना गलत'

भाजपा सांसद ने कहा कि वह उन नेताओं की तरह नहीं है, जो चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं और बाद में मुड़कर नहीं देखते। मैं हिंदू हूं, लेकिन उन नेताओं जैसा नहीं जो वोट के लिए टोपी लगाकर दूसरे धर्मस्थल पर जाए, लेकिन आज जिस तरीके से एक समाज को डराया जा रहा है, यह देश के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं किसी अपराधी की बात नहीं कर रहा। अतीक अहमद की बात नहीं कर रहा। आम इंसान की बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमारा देश तब मजबूत होगा। जब सबको समान अधिकार मिलेंगे। जब सबको नौकरी मिलेगी। 

ऐसे भी नेता हैं, जिनकी कथनी करनी में फर्क 

वरुण गांधी ने कहा कि उनकी राजनीति सच्चाई, ईमानदारी और देशभक्ति पर आधारित है। वह देश को खुशहाल और मजबूत बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जबकि ऐसे नेता भी मौजूद हैं, जिनकी कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed