फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MP Varun Gandhi said that I never indulged in factionalism nor harassed anyone.

सांसद वरुण गांधी बोले: मैं पीलीभीत में रहा, लेकिन कभी गुटबाजी नहीं की और न किसी को तंग किया

Tue, 27 Feb 2024 06:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 06:59 PM IST
सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी कि मैं पीलीभीत में रहा, लेकिन कभी किसी को तंग नहीं किया और न कभी गुटबाजी नहीं की। बिना भेदभाव से हमेशा जनता की सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा। 

विज्ञापन
MP Varun Gandhi said that I never indulged in factionalism nor harassed anyone.
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को बहेड़ी क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में दाम और नाम कमाने के लिए नहीं आए हैं। देश की सेवा करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पीलीभीत में रहा, लेकिन कभी किसी को तंग नहीं किया, न कभी गुटबाजी नहीं की। बिना भेदभाव से हमेशा जनता की सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा। 

विज्ञापन


वरुण गांधी ने कहा कि हमारा देश तब आगे बढ़ेगा, जब 'हमसब' आगे बढ़ेंगे। उन्होंने 'हमसब' का अर्थ बताते हुए कहा- ह से हिंदू, म से मुसलमान, स से सिख और ब से बौद्ध। सांसद ने कहा कि हम लोग भविष्य की बात करेंगे। हम लोग ये बात नहीं करेंग कि हजार साल या पांच हजार साल पहले क्या हुआ। हम यह बात करेंगे कि 100 साल आगे क्या होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम एक-दूसरे से प्यार करेंगे तो 70 फीसदी समस्या अपने आप खत्म हो जाएंगी। 
विज्ञापन


'हमारे देश में सबसे ज्यादा योग्य लोग'
सांसद ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा योग्य लोग रहते हैं। सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर भारत में ही हैं। आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंग्लैंड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस देश ने कभी हमें गुलाम बनाया था। आज उस देश का प्रधानमंत्री भारत का ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को दिया अपना फोन नंबर 
बंजरिया में भीड़ देखकर सांसद वरुण गांधी गदगद हुए। कहा कि मैं हमेशा आपके साथ हूं। सांसद ने लोगों को अपना फोन नंबर भी दिया और कहा कि जरूरत पड़ने पर कॉल करना। मैं जरूर मदद करूंगा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ईमानदार लोगों से खुश रहते हैं। उनके ऊपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। 

इन गांवों में किया जनसंवाद 
भाजपा सांसद ने कस्बा रिछा समेत गांव सिंधौरा, बाजपुर, जोखनपुर, जामखजूर, नरायणनगला, हरहरपुर, गुरसौली, मकसूदनपुर, वडौरा बुजिया, बंजरिया, नरसूआ, मिर्जापुर आदि में जन संवाद कार्यक्रम कर जनता की समस्याओं को सुना। इससे पहले सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में कई गांवों में जनसंवाद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed