फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Movement of trains continued to deteriorate on the second day of signal failure

Bareilly News: सिग्नल फेल होने के दूसरे दिन भी बिगड़ी रही ट्रेनों की चाल

Sun, 06 Oct 2024 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Movement of trains continued to deteriorate on the second day of signal failure
बरेली। बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड में शुक्रवार रात टिसुआ स्टेशन के पास सिग्नल फेल होने के मामले में रेलवे की तकनीकी टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिग्नल फेल होने के कारण मानवीय हस्तक्षेप नहीं, बल्कि तकनीकी खराबी होना पाया गया है। इधर, सिग्नल फेल होने के कारण शनिवार को भी ट्रेनों की चाल बिगड़ी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 10:30 बजे सिग्नल फेल होने के कारण 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस को कटरा और 15119 अर्चना एक्सप्रेस को बनथरा स्टेशन पर रोकना पड़ा था। इसके अलावा 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस, 14611 गाजीपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस भी प्रभावित हुईं। शनिवार को भी 19 से ज्यादा ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया। इस दौरान 04830 गोरखपुर-जोधपुर त्योहार विशेष पांच घंटे देरी से आई। 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 19407 साबरमती-वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट ने दो-दो घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15211 जननायक एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस आधा घंटे, 13429 मालदा टाउन एक्सप्रेस दो घंटे, 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक घंटे, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस तीन घंटे, 13019 बाघ एक्सप्रेस एक घंटे, 13009 दून एक्सप्रेस, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से बरेली आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed