फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mountainous colors scattered in spring festival, mother power honored

Bareilly News: बसंतोत्सव में बिखरी पर्वतीय छटा, मातृशक्ति हुई सम्मानित

Mon, 04 Mar 2024 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 04 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mountainous colors scattered in spring festival, mother power honored
बरेली। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा ने रविवार को महिला सशक्तिकरण पर आधारित सोलहवां बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया। मातृशक्ति को समर्पित बसंतोत्सव में अपने क्षेत्र में पहचान बनाने वालीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर प्रांगण में पर्वतीय संस्कृति, संगीत, कला, वेशभूषा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम जुटा। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी काफी उत्साहित दिखे। उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक इंद्र आर्या ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस दौरान सभी लोग उनके गानों पर थिरकते नजर आए। इसमें पारंपरिक पहनावे में महिलाओं की छटा देखते ही बन रही थी। खटीमा और अल्मोड़ा की सांस्कृतिक टीमों ने रंगारंग प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सम्मानित हुईं लखनऊ की महापौर ने कहा कि पर्वतीय संस्कृति के पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत व लोक संस्कृति के विहंगम दृश्य को नाथ-नगरी में देखकर लग रहा है कि वह उत्तराखंड में हैं।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, कार्यवाहक अध्यक्ष केसी जोशी, जिला महासचिव चंदन सिंह नेगी, सांसद संतोष कुमार गंगवार, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. दीप पंत, एमसी पंत, राजीव ढींगरा, महंत नीरज मिश्रा, जयदीप लुनियाल, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. रमाकांत डंडरियाल, डॉ. एमएस बासु मौजूद रहे। संचालन लखनऊ आकाशवाणी से आए हुए सुरेंद्र राजेश्वरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए सम्मानित
कार्यक्रम अपने कार्य क्षेत्र में विशेष पहचान बनाने वालीं महिलाओं को महिला सशक्तिकरण सम्मान से सुशोभित किया गया। इसमें सुधा रावत, डॉ. मुक्ता पागरानी, डॉ. दीपशिखा जोशी, डॉ. स्वाति डंडरियाल, डॉ. ओशीन बोनाल, डॉ.सुविधा मेहर, डॉ.हेमा पंत, सुशीला धस्माना, पूनम ढींगरा, मीता सती, मंशा मिश्रा, कौशल्या सिंह, गीता रावत, निशा बिष्ट शामिल रहीं। एडवोकेट वीपी ध्यानी व पार्षद नरेंद्र सिंह अधिकारी को भी सम्मानित किया गया। साहित्यकार सिया सचदेवा को स्वर्गीय डॉ. वीरेन डंगवाल स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed