{"_id":"678ec2823e3a8b338d0620c7","slug":"motor-of-overhead-tank-blew-and-water-supply-stopped-for-two-months-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103585-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओवरहेड टैंक का मोटर फुंका दो माह से पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओवरहेड टैंक का मोटर फुंका दो माह से पानी की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
देवरनियां। नगर पंचायत में दो ओवर हेड टैंकों में से एक का मोटर फुंक गया है, जिससे पानी की आपूर्ति ठप है। इससे कस्बे के लोगों को परेशानी हो रही है।
लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके यहां एक ओवर हेड टैंक है, जिससे समूचे वार्ड में पीने के पानी की आपूर्ति होती है। दूसरा ओवर हेड टैंक जल निगम का है, जिसकी मोटर कई साल पहले फुंक चुकी है, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी जल निगम ने इसे ठीक नहीं कराया। इसके बावजूद इस पर उनसे टैक्स वसूला जा रहा है।
इधर, दूसरी ओर अधिशासी अधिकारी अंकित गंगवार ने कहा कि कुछ दिन पहले ही पंप का सबमर्सिबल मोटर और वाल खराब हो गया है। इसे ठीक करने को भेजा गया है। दो-तीन दिन के अंदर पानी की सप्लाई विधिवत चालू हो जाएगी। संवाद