{"_id":"66ba8937b81f0dc2080538b4","slug":"mother-in-law-dies-daughter-in-law-injured-after-tempo-overturns-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100304-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टेंपो पलटने से सास की मौत, बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टेंपो पलटने से सास की मौत, बहू घायल
विज्ञापन
भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम रजपुरी नवादा के पास अनियंत्रित होकर टेंपो के पलटने से उसमें बैठी सास और बहू घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली अस्पताल भिजवाया, लेकिन उससे पूर्व वृद्ध सास ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से टेंपो चालक फरार हो गया।
रविवार रात आठ बजे ग्राम मोहनपुर ठिरिया निवासी 55 वर्षीय नत्थो देवी व उनकी बहू आरती किसी रिश्तेदारी से टेंपो से घर लौट रहे थे। उसी समय बरेली बीसलपुर मार्ग पर ग्राम रजपुरी नवादा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में जा पलटा, जिसमें बैठी नत्थों देवी व बहू आरती नीचे दब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस बरेली अस्पताल भेजा, जहां रास्ते में नत्थो देवी ने दम तोड़ दिया, जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। इनके साथ बहू आरती घायल हो गई है। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
अन्य सवारियों को आईं मामूली चोंटें
मृतका के तीन बेटा-दो बेटियां हैं। इसके अलावा टेंपो में बैठीं अन्य सवारियों को हल्की-फुल्की चोंटें आई हैं। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद