फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother dies due to shock of son murder in Bareilly

बरेली पुष्पेंद्र हत्याकांड: सदमे में मृतक की मां ने तोड़ा दम, शव लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे परिजन

Mon, 11 Nov 2024 01:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Nov 2024 01:16 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के भुता क्षेत्र के गांव खरदाह निवासी पुष्पेंद्र की हत्या के छह दिन बाद उनकी मां की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बेटे की हत्या के सदमे में उनकी जान गई है। 

विज्ञापन
Mother dies due to shock of son murder in Bareilly
पुष्पेंद्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भुता क्षेत्र में पांच नवंबर को हुई पुष्पेंद्र की हत्या के छह दिन बाद उनकी बीमार मां ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसे सदमे से जुड़ा बताते हुए मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्सा जताया। वह शव को एंबुलेंस से एसएसपी दफ्तर के बाहर ले आए। हालांकि एसएसपी ने उन्हें जल्दी ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो वह बाहर से ही लौट गए। 

विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र के गांव खरदाह निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पाल की पांच नवंबर को रंजिश में चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी फरार हो गए जबकि अन्य चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दो आरोपी पूरनलाल व पवन पहले से जेल में हैं। सोमवार तड़के पुष्पेंद्र की मां नारायणो देवी की मौत हो गई। परिजन उनका शव एंबुलेंस में लेकर एसएसपी दफ्तर को निकले। दफ्तर के बाहर ही एंबुलेंस खड़ी कर ली। 
विज्ञापन


फिर पुष्पेंद्र की शिक्षिका पत्नी संगीता ने कुछ लोगों के साथ अंदर जाकर शिकायतें सुन रहे एसएसपी अनुराग आर्य से बात की। कहा कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा- जिसकी भी भूमिका होगी वो जाएगा जेल
एसएसपी ने संगीता को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि पुलिस किसी भी ऐसे आरोपी को चार्जशीट लगाने व जेल भेजने में पीछे नहीं हटेगी जिसकी हत्याकांड में जरा सी भी भूमिका होगी। 

संगीता बोलीं- पूरे परिवार को खतरा
पुष्पेंद्र की पत्नी संगीता ने कहा कि हत्या करने वाले मुख्य आरोपी फरार हैं। पुलिस कोशिश कर रही है पर उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बदमाशों ने उनके पूरे परिवार को रास्ते से हटाने की धमकी दी है। उनके पूरे परिवार को जान का खतरा है। बुजुर्ग व बीमार सास भी बेटे के गम में चल बसीं। एसएसपी ने सुरक्षा में पुलिस लगा दी है पर उन्हें घबराहट है।

खबर से संबंधित वीडियो 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed