{"_id":"6ad92d2adae2a9155e02c442","slug":"mosquito-menace-at-its-peak-in-badaun-1445-new-malaria-cases-reported-in-the-division-bareilly-news-c-4-bly1015-992438-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदायूं में मच्छरों का प्रकोप चरम पर, मंडल में मलेरिया के 1445 नये मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदायूं में मच्छरों का प्रकोप चरम पर, मंडल में मलेरिया के 1445 नये मामले
विज्ञापन
बरेली। मंडल में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप जारी है। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय की 20 अक्तूबर की रिपोर्ट के अनुसार, मंडल में अब तक मलेरिया के 1445 और डेंगू के 170 मामले सामने आए हैं। बदायूं में इन बीमारियों के सर्वाधिक मरीज मिले हैं।
बदायूं में मलेरिया के सबसे अधिक 666 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 661 पीवी और चार पीएफ के साथ एक मिक्स पॉजिटिव मामला शामिल है। बरेली में मलेरिया के 435 मरीज मिले हैं, जिनमें 393 पीवी, 33 पीएफ और नौ मिक्स मामले हैं। शाहजहांपुर में 228 मरीजों में 224 पीवी, दो पीएफ और दो मिक्स मामले दर्ज हुए हैं। पीलीभीत में मलेरिया के 116 मरीज मिले हैं, जिनमें 108 पीवी, सात पीएफ और एक मिक्स मामला है।
डेंगू मरीजों में भी बदायूं अव्वल
डेंगू के कुल 170 मामलों में बदायूं 84 मरीजों के साथ पहले स्थान पर है। शाहजहांपुर में 48, पीलीभीत में 21 और बरेली में 17 मरीज सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली में डेंगू से एक मौत की पुष्टि हुई है। बदायूं में 20 अक्तूबर को डेंगू के तीन नए मामले मिले, जबकि अन्य तीन जिलों में नए मामलों की संख्या शून्य रही।
विज्ञापन
--
बीते वर्षों की तुलना में इस वर्ष मलेरिया के सर्वाधिक मामले अब तक बदायूं में सामने आए हैं। हालांकि मलेरिया का प्रकोप लगातार घट रहा है। वहीं इस वर्ष मलेरिया से ग्रसित मरीज का मौत का ग्राफ भी शून्य है। - डॉ. अखिलेश्वर सिंह, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी