फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   morning 8 o clock flight will reach delhi to barilly

ट्रायल शुरू, सुबह आठ बजे दिल्ली से बरेली पहुंचेगी फ्लाइट

Fri, 24 Sep 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
morning 8 o clock flight will reach delhi to barilly
बरेली। दिल्ली से बरेली के लिए आज से दोपहर के बजाय फ्लाइट सुबह उड़ान भरेगी, जो बरेली पहुंचकर करीब आधे घंटे के इंतजार के बाद वापस दिल्ली रवाना हो जाएगी। एयर इंडिया टीम ने पिछले दिनों बरेली से एयर ट्रैफिक बढ़ाने और आए दिन बरेली से दिल्ली के लिए उड़ान भरने में हो रही देरी पर अंकुश लगाने के लिए सात दिन तक ट्रायल का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर तैनात एलायंस एयर के प्रतिनिधि के मुताबिक, अब तक दिल्ली-बरेली-दिल्ली के लिए दोपहर में फ्लाइट उड़ान भर रही थी। जिससे एयर ट्रैफिक 70 से 75 फीसदी के बीच ही मिल रहा था। इसे बढ़ाने के लिए पिछले दिनों टीम ने निर्धारित श्रेणी के यात्रियों से संपर्क कर सुझाव मांगा था। सर्वे में पता चला कि अगर सुबह से उड़ान शुरू होगी तो दिल्ली जाने वाले तमाम लोग मिल जाएंगे। जो दिन भर वहां अपने काम पूरा कर शाम को वापस लौट सकेंगे। दोपहर में उड़ान होने से उनका समय का सदुपयोग नहीं हो पा रहा था। लिहाजा, एयर ट्रैफिक नहीं बढ़ रहा था। वहीं, बीच-बीच में हो रही लेटलतीफी भी अड़चन है।
विज्ञापन

प्रतिनिधि के मुताबिक सर्वे रिपोर्ट एयर इंडिया के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई थी। जिस पर मंथन के बाद ट्रायल बेस पर दिल्ली-बरेली-दिल्ली के लिए 24 से 30 सितंबर तक सुबह उड़ान होने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सात दिन तक यह रहेगा शेड्यूल
एलायंस एयर की ओर से जारी 24 से 30 सितंबर के उड़ान के नए शेड्यूल के तहत 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर को सुबह सात बजे दिल्ली से बरेली के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी। जो सुबह आठ बजे बरेली पहुंचेगी। बरेली से वापस सुबह 8.30 बजे उड़ान भरकर 9.30 बजे फ्लाइट दिल्ली पहुंचेगी। अब तक फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.30 बजे बरेली पहुंचती थी। जो दोपहर दो बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरकर दोपहर तीन बजे पहुंचती थी। बताते हैं कि दोपहर में दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान में फ्लाइट करीब दो घंटे तक अक्सर लेट हो जाती थी। शाम पांच बजे उड़ान होती थी।

ट्रैफिक मिलेगा पूरा, समय होगा दुरुस्त
प्रतिनिधि के मुताबिक अगर ट्रायल सफल रहा तो यह आगे आने वाले दिनों के लिए भी प्रभावी कर दिया जाएगा। नए शेड्यूल से अब बरेली के लिए दिल्ली से सीधी उड़ान शुरू हो गई है। किसी अन्य एयरपोर्ट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को बरेली नहीं भेजा जाएगा। वहीं, सुबह का वक्त होने से बरेली से दिल्ली के लिए उड़ान में लेटलतीफी होने की आशंका भी कम रहेगी। क्योंकि बरेली से दिल्ली पहुंचने के बाद दिन भर के लिए आगे के शेड्यूल को निर्धारित समय में पूरा करना विवशता रहेगी। माना जा रहा है कि इससे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले तमाम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सुबह दिल्ली जाकर शाम को वापस आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed