{"_id":"6a45685e67ef7fe9e800beda","slug":"more-than-37000-candidates-will-appear-for-the-tet-bareilly-news-c-4-bly1053-916377-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टीईटी में शामिल होंगे 37 हजार से अधिक परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टीईटी में शामिल होंगे 37 हजार से अधिक परीक्षार्थी
Thu, 02 Jul 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में यह परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच कुल 37,613 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
पहली पाली 9.30 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे होगी। परीक्षा के विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार, दो जुलाई की प्रथम पाली में 7,549 परीक्षार्थी और द्वितीय पाली में 7,550 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तीन जुलाई की प्रथम पाली और द्वितीय पाली दोनों में ही समान रूप से 7,551-7,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के अंतिम दिन चार जुलाई को केवल एक पाली में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 7,412 परीक्षार्थी भाग लेंगे। जिला प्रशासन की ओर से सभी 17 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, साथ ही परीक्षार्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
- ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
केंद्रों में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज (ब्लॉक-ए व बी), एसवी इंटर कॉलेज, श्री पीसी आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और केपीआरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज शामिल हैं।