फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More gunpowder than required in firecracker warehouses

Bareilly News: पटाखा गोदामों में जरूरत से ज्यादा बारूद

Sun, 05 Nov 2023 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 05 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
More gunpowder than required in firecracker warehouses
बरेली। हाईकोर्ट के आदेश से लाइसेंस बचाने में सफल हुए थोक आतिशबाजी विक्रेता अब त्योहार के दिनों में जरूरत से ज्यादा माल स्टॉक करने में जुटे हैं। सूचना के बाद सीएफओ ने निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। सौफुटा रोड पर करीब 14 और मिनी बाइपास पर पांच समेत आतिशबाजी की कुल 19 थोक दुकानें हैं।
विज्ञापन

दिनभर व्यस्त रहने वाले रोड व आबादी के बीच खुली इन दुकानों को लेकर पहले ही सवाल उठते रहे हैं। शुरू में इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने का भी प्लान बनाया गया, पर अफसरों की लेटलतीफी व अन्य वजहों से यह दुकानदार कोर्ट जाकर स्टे ले आए। अब ये हर साल रिन्युवल भी करा ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच अधिकारियों के पास शिकायतें पहुंच रही हैं कि कुछ दुकानदारों ने आतिशबाजी का ज्यादा स्टॉक कर लिया है। अधिकांश दुकानें आसपास हैं, जिनमें मामूली सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने टीम के साथ सौफुटा रोड व मिनी बाईपास की कुछ दुकानों को चेक किया। ज्यादा भंडारण के संदेह वाले दुकानदारों को चेतावनी देकर वह लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीगंज और सुभाषनगर पटाखा बाजार पर संशय
सीबीगंज में थाने से थोड़ा आगे पटाखा बाजार को लेकर अग्निशमन विभाग ने एनओसी दे दी थी, पर स्थानीय लोगों ने उसका विरोध कर दिया था। इसके अलावा सुभाषनगर रेलवे ग्राउंड में पटाखा बाजार की एनओसी समुचित निकास प्रबंध न होने की वजह से रोकी गई है। शनिवार को सीएफओ ने इन स्थानों पर निरीक्षण करके भी व्यवस्था देखी।

दर्जनभर जगह लगेंगे बाजार
10 से 12 नवंबर तक तीन दिन अस्थायी पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी जा रही है। अब तक करीब छह स्थानों की अनुमति हो चुकी है और बाकी की प्रक्रिया चल रही है। इन दुकानों के लिए भी भंडारण की सीमा तय की गई है, पर लगभग सभी जगह दुकानदार ज्यादा आतिशबाजी भंडारण का मन बनाकर थोक खरीदारी कर रहे हैं।


भरपूर सुरक्षा इंतजाम
स्थायी दुकानों के साथ ही संबंधित स्थानों के पटाखा बाजारों को लेकर अग्निशमन के सुरक्षा बंदोबस्त अभी से पुख्ता किए जा रहे हैं। कहीं बड़ी गाड़ी तो कहीं बाइक पर पंप की व्यवस्था करके स्टाफ को तैनात किया जाएगा। संबंधित आयोजकों से भी पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा जा रहा है। जहां ज्यादा आतिशबाजी भंडारण मिला, संबंधित दुकानदार या मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। - चंद्रमोहन शर्मा, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed